शुभेंदु अधिकारी के भाषण पर बंगाल विधानसभा में बवाल, ममता बनर्जी ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में ममता बनर्जी ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को सबक सिखायेगी. इस निरंकुश सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी घटिया हरकत कररही है और अमर्त्य सेन जैसी शख्सीयत को अपमानित किया.
West Bengal Budget Session: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाषण पर सोमवार को बवाल हो गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इससे बेहद नाराज हुईं और उन्होंने केंद्र की सरकार को निरंकुश करार दिया. साथ ही कहा कि जनता को इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए. उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को कथित तौर पर अपमानित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथ लिया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में ममता बनर्जी ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को सबक सिखायेगी. इस निरंकुश सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी घटिया हरकत कररही है और अमर्त्य सेन जैसी शख्सीयत को अपमानित किया.
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण की आलोचना की. स्पीकर बिमान बनर्जी ने उन्हें ऐसा करनेसे रोका. कहा कि सदन में इस तरह की बयानबाजी न करें. लेकिन, शुभेंदु अधिकारी नहीं रुके. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाने का अधिकार है. वह ऐसा करेंगे. बाद में ममता बनर्जी ने भी शुभेंदु अधिकारी के व्यवहार की आलोचना की.
Also Read: जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- ओ दीदी, आपनी तो ममता, कोखोन थेके होये गेलेन निर्ममता
इससे पहले, ममता बनर्जी ने विश्वभारती जमीन विवाद पर भी भाजपा को आड़े हाथ लिया. कहा कि विश्वभारती विश्वविद्यालय का आरोप है कि अमर्त्य सेन ने उसकी जमीन हथिया रखी है. अमर्त्य सेन की 1.25 एकड़ जमीन वहां है, लेकिन उन्होंने 1.38 एकड़ भूमि पर कब्जा कररखा है. नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन विश्वभारती के इस आरोप का बार-बार खंडन करते रहे हैं.
ममता बनर्जी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर भी पलटवार किया. ममता ने कहा कि बंगाल की कानून-व्यवस्था देश के अन्य राज्यों की कानून व्यवस्था से कहीं बेहतर है. जेपी नड्डा ने रविवार को बर्दवान में ममता बनर्जी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे. साथ ही कहा था कि बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है. विकास नहीं हो रहा है.
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमर्त्य सेन के नाम से जमीन के कागजात बनवाकर उनके घर पहुंचाया था. ममता बनर्जी ने कहा था कि बंगाल की सरकार उनके साथ है. कोई अगर नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को अपमानित करेगा, तो तृणमूल कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




