Surya Grahan 2021: 4 दिसंबर को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2021 8:11 AM

विज्ञापन

Solar Eclipse (Surya Grahan) Dcecember 2021: ग्रहण 4 दिसंबर को लगने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और इसकी समाप्ति 3 बजकर 7 मिनट पर होगी.

विज्ञापन

Solar Eclipse (Surya Grahan) Dcecember 2021: साल का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा. जो 4 दिसंबर को शनिवार के दिन लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा. भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगा.

सूर्य ग्रहण कब और कहां देगा दिखाई?

ग्रहण 4 दिसंबर को लगने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और इसकी समाप्ति 3 बजकर 7 मिनट पर होगी. हिंदू पंचांग अनुसार साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण विक्रम संवत 2078 में कार्तिक मास की अमावस्या को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा. ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा.

सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए शुभ फल देगा

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ रहेगा. ग्रहण इस राशि के जातकों को मान-सम्मान दिलाएगा. नौकरी में तरक्‍की मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. कुल मिलाकर धन और करियर के मामले में यह समय अच्‍छा रहेगा.

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि के जातकों को यह समय पुराने विवादों से मुक्ति दिलाएगा. इसके अलावा उनकी कोई मनोकामना पूरी होने के योग हैं. अच्‍छी खबर मिल सकती है.

सिंह (Leo)- सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित होगा. उनकी कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है. रुके हुए काम अब बनने लगेंगे.

सूतक लगेगा या नहीं?

ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से करीब 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है.

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय ध्यान में रखें ये बातें-

  • सुई में धागा नहीं डालना चाहिये

  • कुछ काटना, छीलना नहीं चाहिये

  • कुछ छौंकना या बघारना नहीं चाहिये

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिये

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola