ePaper

सीतामढ़ी में पंचायत के मुखिया ने अर्धनग्न महिला को पीटा, पीड़िता ने न्याय के लिए लगाई पुलिस से गुहार

Updated at : 15 Aug 2022 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी में पंचायत के मुखिया ने अर्धनग्न महिला को पीटा, पीड़िता ने न्याय के लिए लगाई पुलिस से गुहार

सीतामढ़ी में एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें महिला को अर्धनग्न अवस्था में मुखिया अपने समर्थकों के साथ पीटते हुए नजर आ रहा है.

विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी से महिलाओं के साथ अत्याचार होने का एक बड़ा ही दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बैरगनिया परसौनी पंचायत के मुखिया ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक महिला को अर्धनग्न कर दिया और फिर जमकर पिटाई कर दी. शनिवार 13 अगस्त को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

पीड़िता ने न्याय के लिए लगाई पुलिस से गुहार

इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में मुखिया बद्री सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ आवेदन दिया है. पीड़ित महिला ने अपने आवेदन में बताया है की स्थानीय मुखिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार को शाम में उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और साथ ही मारपीट भी की. इतना ही नहीं घर के सामान को भी इधर उधर फेंक दिया.

कान की बाली लेकर फरार 

पीड़ित महिला का कहना है की आरोपी ने घर में रखे रुपये पैसे और उसकी कान की बाली भी लेकर चले गए. बेटी द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपी उसे किड्नैप करने की कोशिश करने लगे. वहीं इस मामले में परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन झा ने कहा की प्रशासन जल्द से जल्द अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन होगा.

Also Read: मुजफ्फरपुर के चाय वाले ने देश प्रेम में पूरे शरीर पर बनाया तिरंगा, बालों का डिजाइन भी है अनोखा
मामले की हो रही जांच 

इस मामले में सीतामढ़ी के एसपी का हरिकशोर राय का कहना है की मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ़्तारी हो चुकी है वहीं वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी जल्द से जल्द गिरफ़्तारी हो जाएगी. वहीं इससे पहले स्थानीय ग्रामीण और परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग रखी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola