ePaper

रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस से 52 लाख की बेहिसाबी नकदी लेकर धनबाद से आए युवक को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Updated at : 31 Jan 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस से 52 लाख की बेहिसाबी नकदी लेकर धनबाद से आए युवक को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

हावड़ा स्टेशन के ओल्ड कॉम्पलेक्स के 8-9 नंबर प्लेटफॉर्म के मध्य स्थित कैब रोड पर खड़ा था. आरपीएफ अधिकारियों की नजर उस पर पड़ी. संदेह होने पर उन्होंने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से भारी संख्या में नोटों की गड्डियां बरामद हुईं.

विज्ञापन

रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस से 52 लाख की बेहिसाबी नकदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम अजय कुमार वर्मा (35) है. वह कुम्हारपट्टी, गोल बिल्डिंग धनबाद का रहने बताया जा रहा है. आरपीएफ और कस्टम विभाग के अधिकारी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं.

हावड़ा स्टेशन के ओल्ड कॉम्प्लेक्स से हुई गिरफ्तारी

आरोपी को उस वक्त पकड़ा गया, जब वह हावड़ा स्टेशन के ओल्ड कॉम्पलेक्स के 8-9 नंबर प्लेटफॉर्म के मध्य स्थित कैब रोड पर खड़ा था. आरपीएफ अधिकारियों की नजर उस पर पड़ी. संदेह होने पर उन्होंने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से भारी संख्या में नोटों की गड्डियां बरामद हुईं.

Also Read: धनबाद : हावड़ा व सियालदह राजधानी सुबह की जगह देर रात आने की उम्मीद, परेशान रहे यात्री

धनबाद से कोलकाता आया था आरोपी

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस से हावड़ा स्टेशन पहुंचा था. कैश को वह कोलकाता की एक ज्वेलरी की दुकान में पहुंचाने के लिए धनबाद से कोलकाता आया था. आरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उससे नकदी के बारे में पूछने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को कस्टम्स विभाग के हवाले कर दिया गया है.

Also Read: WB News : चलती हावड़ा-बर्दवान लोकल ट्रेन में जीआरपी कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola