क्या आपके बच्चे भी हर स्नैक के साथ मांगते हैं टोमैटो सॉस? आज ही नोट करें बिना केमिकल्स वाली यह आसान रेसिपी
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 31 May 2026 1:21 PM
टोमैटो सॉस रेसिपी Ai image
Tomato Sauce Recipe: अगर आप भी कम खर्च में ज्यादा और बेहतर क्वालिटी का टोमैटो सॉस तैयार करना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके काफी काम आने वाला है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार स्वाद को कस्टमाइज कर सकते हैं और पूरे परिवार के लिए एक फ्रेश ऑप्शन तैयार कर सकते हैं.
Tomato Sauce Recipe: टोमैटो सॉस एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल आज के समय में लगभग सभी घरों में किया जाता है. खासकर अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो यह तय है कि आप उन्हें समोसे, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज, सैंडविच या फिर पराठों के साथ उन्हें टोमैटो सॉस तो जरूर ही देते होंगे. जब आप इन चीजों को टोमैटो सॉस के साथ खाते हैं तो इनका स्वाद और भी कई गुना बढ़ जाता है. वैसे तो हम टोमैटो सॉस को बाजार से खरीदकर लाते हैं जिनमें भारी मात्रा में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स पाए जाते हैं. ये सॉस महंगे भी होते हैं और इनके रेगुलर सेवन से बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है. अगर आप अपने बच्चे की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं और घर पर ही आधी से कम कीमत पर ज्यादा टोमैटो सॉस तैयार करना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम ही है. आज हम आपको घर पर ही आसानी से टोमैटो सॉस बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं.
टोमैटो सॉस बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- पके हुए टमाटर – 1 किलो
- चीनी – 4 से 5 बड़े चम्मच
- नमक – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
- विनेगर – 2 बड़े चम्मच
- कॉर्नफ्लोर – 1 बड़ा चम्मच, ऑप्शनल
- पानी – जरूरत के अनुसार
टोमैटो सॉस बनाने की आसान रेसिपी
- टोमैटो सॉस बनाने के लिए सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धो लें. अब उन्हें बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें और फिर एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर टमाटरों को 10 से 15 मिनट तक उबालें, ताकि वे पूरी तरह सॉफ्ट हो जाएं.
- अब इन उबले हुए टमाटरों को थोड़ा ठंडा होने दें और इसके बाद इन्हें मिक्सर में पीस लें. अब इस प्यूरी को छलनी से छान लें, ताकि टमाटर के बीज और छिलके अलग हो जाएं और सॉस एकदम स्मूद बने.
- इसके बाद छनी हुई प्यूरी को एक कड़ाही या पैन में डालकर मीडियम आंच पर पकाएं. अब इसमें चीनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इस प्यूरी को लगातार चलाते हुए 15 से 20 मिनट तक पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें सिरका डाल दें. अगर आपको ज्यादा गाढ़ी सॉस पसंद है तो थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर पानी में घोलकर मिला सकते हैं.
- जब सॉस अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद साफ और सूखी कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें.
टोमैटो सॉस बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें
अगर आप घर पर टोमैटो सॉस बनाने की सोच रहे हैं, तो हमेशा लाल और अच्छी तरह पके हुए टमाटरों का इस्तेमाल करें. इसके अलावा सॉस को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें विनेगर जरूर डालें.
ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










