बचे हुए चावल से बनाएं खुशबूदार साउथ इंडियन डिश, मिनटों में तैयार होने वाली सबसे हेल्दी रेसिपी

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 09 Feb 2026 8:32 PM

विज्ञापन

करी पत्ता चावल AI image

Curry Patta Chawal Recipe: करी पत्ता चावल एक खुशबूदार और हेल्दी साउथ इंडियन रेसिपी है, जो बचे हुए चावल से झटपट तैयार हो जाती है. हल्के मसाले, क्रिस्पी करी पत्ता और मूंगफली इसका स्वाद दोगुना कर देते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Curry Patta Chawal Recipe: करी पत्ता चावल एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन रेसिपी है जिसे उसकी जबरदस्त खुशबू, एकदम हल्के मसालों और सेहत को होने वाले फायदों की वजह से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस डिश को आप उस समय बना सकते हैं जब घर पर चावल बच गए हों और आपको यह समझ में न आ रहा हो कि आखिर इनका करना क्या है. यह डिश इसलिए भी काफी ज्यादा स्पेशल है क्योंकि यह आपके डाइजेशन को सुधारने, बालों को हेल्दी बनाने और साथ ही इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी काफी ज्यादा मदद कर सकती है. अगर आप एक ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, टेस्टी और हेल्दी भी हो तो करी पत्ता चावल सबसे बेहतरीन चॉइस है. आप अगर चाहें तो इसे लंच बॉक्स में तैयार करके ऑफिस भी ले जा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं करी पत्ता चावल बनाने की आसान रेसिपी.

करी पत्ता चावल बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पके हुए चावल – 2 कप ठंडे या फिर बचे हुए
  • ताजे करी पत्ते – 1 कप
  • मूंगफली – 2 टेबलस्पून
  • उड़द दाल – 1 टीस्पून
  • चना दाल – 1 टीस्पून
  • राई – 1 टीस्पून
  • सूखी लाल मिर्च – 2 बीच से टूटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
  • हींग – एक चुटकी
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • नींबू का रस – 1 टेबलस्पून

यह भी पढ़ें: मिनटों में बनने वाली परवल की सबसे यूनिक और टेस्टी रेसिपी, शाम की चाय से लेकर पार्टी स्टार्टर तक के लिए परफेक्ट डिश

करी पत्ता चावल बनाने की रेसिपी

  • करी पत्ता चावल बनाने के लिए सबसे पहले करी पत्तों को अच्छे से धोकर पानी सुखा लें. इसके बाद एक कड़ाही में 1 टीस्पून तेल गर्म करें और उसमें करी पत्ते डालकर हल्की आंच पर क्रिस्पी होने तक भून लें. जब ये ठंडा हो जाए तो इन्हें मिक्सी में डालकर मोटा पाउडर बना लें और अलग रख दें.
  • इसके बाद उसी कड़ाही में बाकी का तेल डालें और तेल गर्म होने पर राई डालकर चटकने दें. इसके बाद मूंगफली, उड़द दाल और चना दाल डालकर गोल्डन होने तक भूनें और इसके बाद सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हींग डालकर कुछ सेकंड फ्राई करें. अब इसमें हल्दी पाउडर और तैयार किया हुआ करी पत्ता पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद इसमें पकाये हुए चावल डालें और हल्के हाथों से चलाएं ताकि चावल टूटें नहीं. अब स्वादानुसार नमक डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. गैस बंद करने से पहले नींबू का रस डालें और इसे हल्का सा मिला भी लें.
  • करी पत्ता चावल को आप नारियल की चटनी, दही या पापड़ के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एक बार बनाया तो हर खाने के साथ यही मांगेंगे, पहली बाइट में दिल जीत लेने वाली चटपटी रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola