ePaper

‘हो’ भाषा को 8वीं अनुसूची में करें शामिल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आदिवासी हो समाज महासभा ने की मांग

Updated at : 17 Aug 2023 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
‘हो’ भाषा को 8वीं अनुसूची में करें शामिल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आदिवासी हो समाज महासभा ने की मांग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आदिवासी हो समाज महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण चंद्र बोदरा के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मिला. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपकर ‘हो’ भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की.

विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आदिवासी हो समाज महासभा ने ‘हो’ भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है. इस मांग को लेकर आदिवासी हो समाज महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण चंद्र बोदरा के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आदिवासी हो समाज महासभा पिछले कई वर्षों से वारंड़ क्षिति (हो भाषा की लिपि) के संरक्षण व संवर्धन का कार्य कर रही है. आदिवासी हो समाज महासभा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रहित में हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग की है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला हो समाज महासभा का प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आदिवासी हो समाज महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण चंद्र बोदरा के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मिला. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपकर ‘हो’ भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की.

Also Read: झारखंड: सीयूजे के पीजी कार्यक्रमों में कैसे लें एडमिशन, किन-किन विषयों में नामांकन का है मौका? ये है लास्ट डेट

ज्ञापन सौंपने वालों में ये थे शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण चंद्र बोदरा, केंद्रीय महासचिव तिरिल तिरिया, ओडिशा प्रभारी मनोरंजन तिरिया, बिरसा कोंडांकल, पुरुषोत्तम गागराई व बुधलाल कुडू शामिल थे.

Also Read: झारखंड:बालेश्वर सिंह की स्मृति में पौधरोपण, मेदिनीनगर की निवर्तमान मेयर अरुणा शंकर बोलीं,शहीदों का करें सम्मान

आदिवासी हो समाज महासभा की क्या है मांग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आदिवासी हो समाज महासभा पिछले कई वर्षों से वारंड़ क्षिति (हो भाषा की लिपि) के संरक्षण व संवर्धन का कार्य कर रही है. हो भाषा वारंड़ क्षिति में भारत के अतिथि की गरिमा को प्रतिध्वनित करने के साथ ही मानव सभ्यता के भविष्य की इमारत को साहित्य की कसौटी में कसने की क्षमता है. किंवदंती है कि 600 ईसा पूर्व प्राग्वैदिक काल में धन्वतरी (देवा तुरी) पुस्तक की रचना इसी लिपि में की गयी थी. इस काल का अनुमान मोहनजोदड़ो की सभ्यता से पूर्व प्राग्वैदिक काल लगता है. इसकी प्राचीनता का आभास अगस्त ऋषि के विंध्याचल पर्वत पार करने के कई हजार वर्ष पूर्व जब जंबुडिपा (जंबुद्वीप) में टुअर कसर कोड़ा का अवतार हुआ था. यही भारतीय सभ्यता का मूल आधार है.

Also Read: VIDEO: झारखंड के बूढ़ा पहाड़ पर पहली बार मना आजादी का जश्न, शान से लहराया तिरंगा

आदिवासी हो समाज महासभा की ये है मांग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भाषा विज्ञान की दृष्टि से यह भाषा आग्नेय परिवार की भाषा है, जो हमें उस भारत की ओर ले जाता है. जहां वेद-उपनिषेदों के पूर्व की समृद्ध साहित्य का दर्शन कराता है. वर्तमान समय में प्राचीनकालिन भाषा के अवशेष व धातु की समरूपता का पाया जाना प्रमाणित करता है कि प्राग्वैदिक काल की भाषा अग्नेय परिवार की भाषा रही होगी. पृथ्वी के विभिन्न भू-भागों की खुदाई से प्राप्त लिपि को पढ़ने एवं प्राग्वैदिक काल की सभ्यता को आसानी से समझ सकेंगे, जिसका श्रेय भारत को मिलेगा. आदिवासी हो समाज महासभा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रहित में हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग की है.


Also Read: झारखंड: गरीबी को मात देकर कैसे लखपति किसान बन गयीं नारो देवी? ड्राइवर पति के साथ जी रहीं खुशहाल जिंदगी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola