Surya Grahan 2024: अब साल 2024 में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा, दिन में हो जाएगा रात की तरह अंधेरा

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 04 Nov 2023 11:47 AM

विज्ञापन

Surya Grahan 2024: साल 2024 में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ग्रहण काल के दौरान रात जैसी अंधेरा हो जाएगा. ये सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार होगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका समेत कई देशों में दिखाई देगा.

विज्ञापन
undefined
2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को लगेगा. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. भारत में साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा.

undefined
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को लगेगा. यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा. साल 2024 में लगने वाला दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

undefined
महाद्वीप में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा

साल 2024 में लगने वाला सूर्य ग्रहण महाद्वीप में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण का रास्ता वैज्ञानिकों ने उत्तर पश्चिमी मेक्सिको से अमेरिका होते हुए दक्षिणपूर्वी कनाडा तक जाने की बात कही है.

undefined
15 अमेरिकी राज्यों के कुछ हिस्सों में दिखेगा संपूर्ण सूर्य ग्रहण

आठ अप्रैल 2024 को मेक्सिको के साथ टेक्सास से मेन तक 15 अमेरिकी राज्यों के कुछ हिस्सों में संपूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा. इसके साथ ही कनाडा के पांच स्टेट के लोग पूर्ण ग्रहण देख सकेंगे.

undefined

मेक्सिको के तट से दूर कुछ द्वीपों से गुजरने के बाद चंद्रमा की 124 मील चौड़ी (199 किलोमीटर) छाया उत्तरी अमेरिका के माजातलान में सुबह 11 बजकर 07 मिनट प पहुंचेगी.

undefined
कुल समय 4 मिनट 28 सेकेंड का होगा

पूरे ग्रहण पथ में सबसे बड़े ग्रहण का समय कुल मिलाकर 4 मिनट 28 सेकेंड होगा. संपूर्ण ग्रहण में चंद्रमा सूर्य की डिस्क को पूरी तरह से रोकता हुआ महसूस होगा. समग्रता से पहले के क्षणों में प्रकाश का स्तर गिर जाएगा और इससे एक धुंधलका पैदा होगा.

undefined
आंशिक सूर्य ग्रहण

संपूर्ण ग्रहण के बाहर चंद्रमा की उपछाया एक आंशिक सूर्य ग्रहण बनाएगी. ये पूरे उत्तर, मध्य और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगी.

undefined
कभी भी नंगी आंखों से ना देखें सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण को देखने के लिए एक सोलर फिल्टर का उपयोग करना चाहिए. केवल संपूर्ण ग्रहण के सटीक क्षण के दौरान, जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, तो आप नंगी आंखों से सूरज को देख सकते हैं. इसके अलावा सूर्य ग्रहण देखने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है

undefined
सौर फिल्टर लगाकर देखना चाहिए सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण देखने के लिए चश्मा पहनना या दूरबीन में सौर फिल्टर लगाकर देखना बेहतर होता है. अमेरिकी महाद्वीप में इसके बाद 2045 में इस तरह का ग्रहण होगा. हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola