WB News : अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बिकेंगी एंटीबायोटिक दवाएं, राज्य स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त

Updated at : 25 Nov 2023 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बिकेंगी एंटीबायोटिक दवाएं, राज्य स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दवा दुकानों में बिना प्रिस्क्रिप्शन के एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री प्रतिबंध लगाने और ऐसे दवाओं के इस्तेमाल पर रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है. स्वास्थ्य विभाग ने पशु संसाधन विकास विभाग, मत्स्य विभाग, एंटीबायोटिक प्रतिरोध समिति के साथ बैठक की.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एंटीबायोटिक दवाओं (Antibiotic medicines) का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल गंभीर समस्या बनती जा रही है. लोग बिना किसी खास जरूरत व बिना डॉक्टरी सलाह के इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने डॉक्टर की पर्ची के बिना एंटीबायोटिक दवाइयां बेचने पर रोक लगा दी है. सरकार ने यह मानते हुए यह कदम उठाया है कि एंटीबायोटिक दवाओं का दुरुपयोग और जरूरत से ज्यादा सेवन से मरीजों पर दवा का असर कम या खत्म हो रहा है. एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक इस्तेमाल से शरीर में मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंस बैक्टीरिया (एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस) की समस्या हो सकती है.


चिकित्सकीय सलाह के बैगर एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल पर रोक

इससे इलाज का खर्च तो बढ़ता ही है, साथ ही मरीज की जान को खतरा भी रहता है. ऐसे में चिकित्सकीय सलाह के बैगर एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक में राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दवा दुकानों में बिना प्रिस्क्रिप्शन के एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री प्रतिबंध लगाने और ऐसे दवाओं के इस्तेमाल पर रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है. स्वास्थ्य विभाग ने पशु संसाधन विकास विभाग, मत्स्य विभाग, एंटीबायोटिक प्रतिरोध समिति के साथ बैठक की.

Also Read: अनजान फाइलें डाउनलोड का मामला : कोलकाता पुलिस के बुलावे पर इडी का इंकार
बैठक में लिये गये फैसले पर एक नजर

1. दवा दुकानों में बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री रोकने के लिए सतर्कता बढ़ायी जायेगी

2. कृषि, मत्स्य पालन और पोल्ट्री फार्मों में एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध उपयोग पर लेगा विराम

3. इन मामलों में विशेष निगरानी रखी जायेगी, ग्रामीण इलाकों में भी नजरदारी बढ़ायी जायेगी

4. हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जहां स्वास्थ्य विभाग, पशु संसाधन विकास विभाग और मत्स्य पालन विभाग द्वारा रिपोर्ट पेश की जायेगी.

Also Read: WB News : शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने को भेजा ईमेल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola