Noida: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्र चला रहे थे नशे का कारोबार, सरगना सहित कई गिरफ्तार
Published by : Amit Yadav Updated At : 27 Nov 2023 6:59 PM
नोएडा की एक बड़ी निजी यूनिवर्सिटी के छात्र इंटरनेशनल ड्रग सिंडीकेट में शमिल हैं. जिसके तार नोएडा से ताइवान तक हैं. पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है. इसमें यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
नोएडा: यूपी के नोएडा की एक बड़ी निजी यूनिवर्सिटी के छात्रों का नशे के कारोबार में लिप्त होने का खुलासा हुआ है. ये छात्र इंटरनेशनल ड्रग सिंडीकेट में शमिल हैं. जिसके तार नोएडा से ताइवान तक हैं. पुलिस ने इस मामले यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.
नोएडा डीसीपी हरीश चंद्र के अनुसार गैंग का सरगना अक्षय कुमार है. उसकी पत्नी ताइवान में नौकरी करती है. अक्षय वहीं से गांजे की तस्करी करता है. एक अन्य आरोपी नरेंद्र राजस्थान का है. वह यूनिवर्सिटी में देसी गांजा मुहैया कराता था. पुलिस ने इस मामले में छात्र दर्शन, आदित्य, सत्येंद्र को भी गिरफ्तार किया है. डीसीपी ने बताया कि कुछ ड्रग तस्करों ने यूनिवर्सिटी में नशे का कारोबार बढ़ाने के लिये छात्रों को ही अपने गैंग में शामिल कर लिया था.
पुलिस ने इस मामले में पूरी जांच पड़ताल के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें छात्रों के अलावा बागपत का अक्षय कुमार, मैनपुरी का राजन सिंह, बदायूं से सत्येंद्र, मुजफ्फर बिहार से आदित्य, बुरहानपुर मध्य प्रदेश से दर्शन, फिरोजपुर पंजाब से सागर, कौशांबी से अपूर्व, मेरठ से अनित, झुंझनू से नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा शुभम उर्फ योगेंद्र और उपेंद्र के नाम भी पूछताछ में सामने आये हैं. इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश, 09 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रूपये), 10 मोबाइल, नशीले पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त कार/मोटरसाइकिल आदि बरामद।
बाइट2/2~@DCP_Noida pic.twitter.com/wDiompNXrP— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) November 27, 2023
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय से छात्रों की सूचना साझा की जा रही है. इन लोगों ने कहां-कहां ड्रग की अपूर्ति की और इनके कौन से सोर्स थे वह भी खंगाले जा रहे हैं. पूछताछ में एक अफ्रीकी मूल के दिल्ली में रहने वाला नागरिक के भी शामिल होने की सूचना मिली है. उसकी तलाश की जा रही है. इसके अलावा एक पकड़े गये आरोपी अनित सोम से पूर्व पकड़े गये एक ड्रग रैकेट से भी कुछ पैकेट खरीदने का खुलासा हुआ है. इनके अन्य गैंग से संबंधों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










