ePaper

Bihar News: मुखिया चुनाव जीत के जश्न में बच्चों से भी करायी ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल, FIR के आदेश

Updated at : 14 Nov 2021 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: मुखिया चुनाव जीत के जश्न में बच्चों से भी करायी ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल, FIR के आदेश

बिहार पंचायत चुनाव 2021 में जीत हासिल होने के बाद नालंदा में मुखिया समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके जश्न मनाया. वीडियो और तसवीरें वायरल होने के बाद एसपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

बिहार पंचायत चुनाव का परिणाम सामने आने पर जीत की जश्न में मुखिया जी के समर्थक नालंदा में इस कदर मस्त हुए कि कानून को भी ताख पर रख दिया. सोशल मीडिया पर एक तसवीर और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हाल में जीते एक मुखिया के कुछ समर्थक जीत की खुशी में ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं.

नालंदा के मानपुर थाना के पलटपुरा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. इसमें कुछ लड़के हथियार लहराते हुए और फायरिंग करते दिख रहे हैं. फायरिंग करने वालों में कई नाबालिग भी शामिल हैं. पंचायत चुनाव में जीत के बाद खुशी में यह फायरिंग की गई है, ऐसी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले पलटपुरा के मुखिया सिम्बुल आफरीन के समर्थक हैं.

बताया गया कि जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहने के बाद भी जुलूस निकाला गया. वहीं फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन के भी होश उड़ गये. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला के एसपी ने निर्देश दिया है कि मामले की जांच करके केस दर्ज किया जाए और आरोपितों पर कार्रवाई की जाए. बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है. 11 चरण में होने वाले पंचायत चुनाव का छह चरण अभी तक संपन्न हुआ है. सातवें चरण का मतदान सोमवार को होना है.

Also Read: बिहार: गया के डुमरिया में नक्सलियों का तालिबानी तांडव, चार लोगों की फांसी लगाकर हत्या, बम से उड़ाया घर

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन