Bengal Violence: बंगाल हिंसा से जुड़े मामले में 200 से अधिक गिरफ्तार, पुलिस ने 42 FIR किए दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2022 5:31 PM
बंगाल पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और 42 मामले दर्ज किए हैं. इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है. फिलहाल नकाशीपारा में धारा 144 लागू है.
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक मनोज मालवीय (DGP Manoj Malviya) ने सोमवार को कहा कि राज्य के उन हिस्सों में स्थिति नियंत्रण में है, जहां भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के विवादास्पद टिप्पणी को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे. उन्होंने कहा कि पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और 42 मामले दर्ज किए हैं. मालवीय ने यहां पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, अब स्थिति नियंत्रण में है.
Also Read: Bengal Violence: बंगाल इमाम संघ ने आम लोगों से की ये अपील, कहा- हिंसा से रहें दूर
भारतीय जनता पार्टी के दो निलंबित नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ हावड़ा और मुर्शिदाबाद (Howrah and Murshidabad) सहित राज्य के कुछ जिलों में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था. हालात के मद्देनजर प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है. फिलहाल नकाशीपारा में धारा 144 लागू है.
सोमवार को मीडिया से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिंसे में शामिल उपद्रवियों को बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस धिकतम सजा सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि शांति लौट आए और स्थिति से निपटने के लिए बहुत दृढ़ हैं. वहीं, लोगों से अफवाह फैलाने से बचने की भी अपील की है.
कोलकाता पुलिस ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है. अधिकारी ने बताया कि उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 जून को नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया है. टेलीविजन पर एक बहस कार्यक्रम के दौरान की गई शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण देश के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये. तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव अबुल सोहैल ने भी शर्मा की टिप्पणी को लेकर कोंटाई पुलिस थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










