ePaper

करीना कपूर खान ने कुणाल खेमू के साथ करवाया फोटोशूट, फैंस ने कमेंट्स और रिएक्शन के जरिए बरसाया प्यार

Updated at : 15 Dec 2020 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
करीना कपूर खान ने कुणाल खेमू के साथ करवाया फोटोशूट, फैंस ने कमेंट्स और रिएक्शन के जरिए बरसाया प्यार

Kareena Kapoor Khan Latest Photoshoot, Kareena Kapoor Khan Flaunts her Baby Bump, Kareena Kapoor Khan Instagram, Kareena Kapoor Khan with Kunal Khemu: अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं. आपको बता दें प्रेगनेंट करीना इन दिनों भी प्रोफेशनल फ्रंट पर काफी एक्टिव हैं. पिछले दिनों एक एड शूट के दौरान एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था. ये तस्वीर पर लोगों ने अपनी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दी थीं. साथ हीं फैंस ने कई इमोजी के जरिए भी अपना प्यार बरसाया था. आज फिर से करीना की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने ननदोई कुणाल खेमू के साथ नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं. आपको बता दें प्रेगनेंट करीना इन दिनों भी प्रोफेशनल फ्रंट पर काफी एक्टिव हैं. पिछले दिनों एक एड शूट के दौरान एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था. ये तस्वीर पर लोगों ने अपनी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दी थीं. साथ हीं फैंस ने कई इमोजी के जरिए भी अपना प्यार बरसाया था. आज फिर से करीना की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने ननदोई कुणाल खेमू के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर में करीना और कुणाल की मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है. तस्वीर के पीछे के पोस्टर को देखकर लग रहा है कि दोनों ने एक हेयर ऑएल के लिए साथ में शूट किया है. इस तस्वीर में करीना ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना है, तो वहीं कुणाल डार्क ग्रीन कलर के टी शर्ट के अलावा डार्क ब्लू कलर का जींस पहना है.

https://www.instagram.com/p/CI0nSeGHJmG/

इस फिल्म में साथ काम कर चुके हैं करीना और कुणाल

आपको बता दें इससे पहले भी करीना और कुणाल साल 2010 में रिलीज रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म गोलमाल 3 में साथ में काम किया है. दोनों के अलावा गोलमाल सीरीज में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, संजय मिश्रा जैसे किरदार नजर आते हैं.

https://www.instagram.com/p/CI0A7pClzTq/

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं करीना

आपको बता दें कुछ महिनों पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है. आमिर खान की इस फिल्म को क्रिसमस 2021 के अवसर पर रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा करीना करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली तख्त में भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी. खबर ये भी है कि जल्द ही करीना वीरे दी वेडिंग 2 की शूटिंग करने वाली हैं. आपको बता दें ये फिल्म 2018 में रिलीज वीरे दी वेडिंग का सीक्वल होगी.

https://www.instagram.com/p/CI0muOFnggd/

आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थी करीना

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था. इस फिल्म में करीना कपूर ने इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. फिल्म में करीना कपूर ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था. इससे पहले पिछले साल रिलीज फिल्म गुड न्यूज में भी एक्ट्रेस नजर आई थीं, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दी थीं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola