ePaper

धनबाद : पूर्व विधायक के वकील का झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप- जेल में संजीव सिंह को मारने की हो रही साजिश

Updated at : 08 Dec 2023 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : पूर्व विधायक के वकील का झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप- जेल में संजीव सिंह को मारने की हो रही साजिश

संजीव सिंह के वकील मो जावेद ने कहा है कि रिम्स की मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर कोर्ट ने पूर्व विधायक को एम्स नई दिल्ली भेजने के आदेश दिए हैं, तो उन्हें तिहाड़ में रखने की अनुमति क्यों मांगी जा रही है. क्या सरकार और प्रशासन पूर्व विधायक को जेल में गोली से या बीमारी से मरते हुए देखना चाहता है.

विज्ञापन

धनबाद, प्रतीक पोपट : धनबाद जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह के वकील ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोपियों की जेल में गोली मारकर या इलाज के अभाव में मारने की साजिश हो रही है. उन्होंने पूछा है कि जब कोर्ट ने संजीव सिंह को नई दिल्ली एम्स में इलाज कराने के लिए भेजने के आदेश दिए हैं, तो जेल आईजी ने उन्हें तिहाड़ जेल में रखने की अनुमति देने की अर्जी क्यों लगाई है. संजीव सिंह के वकील मोहम्मद जावेद ने कहा है कि राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) की मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर जब कोर्ट ने पूर्व विधायक को एम्स नई दिल्ली भेजने के आदेश दिए हैं, तो उन्हें तिहाड़ में रखने की अनुमति क्यों मांगी जा रही है. क्या झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पूर्व विधायक को जेल में गोली से मारने या बीमारी से मरते हुए देखना चाहता है. सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन परोक्ष रूप से संजीव सिंह के वकील ने अपने मुवक्किल की जान को खतरा बताया है. साथ ही राज्य सरकार और जेल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं.

गंभीर रूप से बीमार हैं पूर्व विधायक संजीव सिंह

उन्होंने शुक्रवार (8 दिसंबर) को कहा कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोपी शूटर अमन सिंह की जेल के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूर्व विधायक संजीव सिंह भी पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपियों में एक हैं. फिलहाल पूर्व विधायक का इलाज जेल प्रशासन की निगरानी में रांची रिम्स में चल रहा है. उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल संजीव सिंह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. रिम्स की मेडिकल बोर्ड ने कहा है कि उनका इलाज झारखंड में संभव नहीं है. उन्हें नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाए, लेकिन सरकार मेडिकल बोर्ड और कोर्ट दोनों के आदेश को दरकिनार कर रही है.

Also Read: धनबाद : नीरज हत्याकांड में संजीव सिंह की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

नीरज सिंह की हत्या के आरोपियों को मारने की हो रही साजिश

संजीव सिंह के वकील ने कहा कि कोर्ट के आदेश को 117 दिन बीत गए, लेकिन अभी भी सिर्फ पत्राचार ही हो रहा है. एम्स दिल्ली की जगह पूर्व विधायक को तिहाड़ जेल में रखने की अनुमति मांगी जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जेल प्रशासन की मंशा सही नहीं है. मोहम्मद जावेद ने कहा कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के जितने भी आरोपी हैं, उन्हें या तो गोली से या इलाज के अभाव में मारने की साजिश चल रही है. उन्होंने कहा कि जेल में दो-दो पिस्टल आ गए. अमन सिंह की हत्या हो गई. फिर हत्यारे छिप गए. इस मामले में सिर्फ लापरवाही के आरोप में दो लोगों को निलंबित कर दिया गया.

सरकार प्रायोजित थी अमन सिंह की हत्या!

उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई. किसी ने इस मामले की जांच की मांग नहीं की. जेल में अमन सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले की एसआईटी जांच होनी चाहिए थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि अमन सिंह की हत्या सरकार प्रायोजित हत्या थी. इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. उन्होंने पूछा कि जिन लोगों को निलंबित किया गया है, उनके खिलाफ जांच क्यों नहीं हो रही. ये लोग हत्यारों के मददगार भी तो हो सकते हैं. हलांकि, उन्होंने कहा कि उनको और उनके मुवक्किल को न्यायालय पर भरोसा है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में गोली मारकर हत्या मामले में लिया संज्ञान, दिया ये आदेश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola