राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड बना उपविजेता, उत्तर प्रदेश बना चैंपियन

Published at :15 May 2022 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड बना उपविजेता, उत्तर प्रदेश बना चैंपियन

नेशनल सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम को हराकर उत्तर प्रदेश चैंपियन बनी है. झारखंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ेगा. 2021 में झारखंड इस प्रतियोगिता का चैंपियन बना था. उत्तर प्रदेश ने झारखंड को 3-0 से हराया है.

विज्ञापन

चार मई से 15 मई तक गोवा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में झारखंड की टीम को हराकर उत्तर प्रदेश विजेता बना है. रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं रही. उत्तर प्रदेश ने मुकाबला 3-0 से जीत लिया. झारखंड पिछले तीन साल से लगातार पदक विजेता रही है.

तीन साल से पदक जीत रहा है झारखंड

झारखंड की टीम को 2020 में कांस्य पदक, 2021 में स्वर्ण पदक और इस बार रजत पदक प्राप्त हुए. तीन साल पहले झारखंड की पुरुष टीम काफी कमजोर थी. बाद के सालों में टीम ने कड़ी मेहनत कर यह स्थिति हासिल की. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि अब हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और पदक जीत रहे हैं. सब जूनियर के खिलाड़ी भी विगत तीन वर्षों से लगातार पदक जीत रहे हैं.

Also Read: 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड बनी उप विजेता, हरियाणा से हुई पराजित
पलायन कर जाते हैं झारखंड के खिलाड़ी

उन्होंने कहा कि इस साल सीनियर वर्ग के पुरुष टीम के खिलाड़ी भले ही पदक प्राप्त नहीं कर पाये हों, लेकिन काफी समय बाद प्रतियोगिता की रैंकिंग में पांचवा स्थान प्राप्त किया. झारखंड के ज्यादातर खिलाड़ी आर्मी बॉयज सहित देश के अन्य भागों में चल रहे विभिन्न अकेडमी में चले जाते हैं और वे उधर से ही खेलते है. झारखंड के खेल सेंटरों में अच्छे प्रशिक्षक हो तो यहां के खिलाड़ी पलायन नहीं करेंगे.

जिलों में प्रशिक्षकों का घोर अभाव

मनोज कोनबेगी ने आगे कहा कि यहां रोजगार के अवसर होंगे तो निश्चित रूप से झारखंड की टीम सभी स्तरों पर चैंपियन बनेगी. सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है. सारी सुविधाओं से लैस उड़ीसा टीम को सेमीफाइनल में पराजित किया. जबकि क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को हराया. उपविजेता बनी झारखंड टीम के सभी खिलाड़ी सिमडेगा और खूंटी जिले के रहने वाले हैं.

झारखंड की टीम

अनमोल टेटे, असीम एक्का, रोहित तिर्की, अमृत तिर्की, अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा, एडिशन मिंज, अमित सोरेंग, कुलदीप बारला, विजय भोय, विशाल लकड़ा, रोशन भेंगरा, अभिषेक तिर्की, अभिषेक कुजूर, राकेश बाड़ा और टीम के कोच अनु राहुल मिंज और मैनेजर मनीष कुमार.

झारखंड टीम के उपविजेता बनने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, सुरजीत झा, विजय सनातन, दसरथ महतो, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola