झारखंड में अवैध कोयले की तस्करी का भंडाफोड़, कोयला माफियाओं का पश्चिम बंगाल कनेक्शन पर पढ़िए ये रिपोर्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Nov 2020 11:50 AM
निरसा : झारखंड के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने अवैध कोयले की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. अवैध कोयला लदे सात ट्रकों को पकड़कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. इस क्रम में 10 ड्राइवर व खलासी से पूछताछ की जा रही है. इस क्रम में पुलिस लोकल लिंक तलाश रही है, ताकि मुख्य तस्कर तक पहुंचा जा सके और पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल सके.

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला लदा सात ट्रक पकड़ कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. पश्चिम बंगाल से कोयला माफियाओं के संगठित गिरोह द्वारा डिस्को पेपर के आधार पर अवैध कोयले की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. पिछले कई माह से ये तस्करी की जा रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया है.
इस जांच टीम में एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा, निरसा थाना प्रभारी सुभाष सिंह, मैथन ओपी प्रभारी दुग्गल टोपनो सहित अन्य शामिल थे. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला माफिया अल्लाह राखा सहित अन्य के द्वारा अवैध कोयले की तस्करी की जा रही थी. इस मामले में पुलिस लोकल लिंक को खंगाल रही है.
Also Read: धनबाद में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत
बीते कई माह से अवैध कोयले की तस्करी का धंधा चल रहा था. पुलिस को इस बाबत गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर पुलिस की टीम का गठन हुआ और आज इसका खुलासा हुआ. पुलिस इस दौरान 10 ड्राइवर एवं खलासी से पूछताछ कर रही है. कुल सात ट्रक पुलिस द्वारा पकड़ा गया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए