मानव तस्करी : तीन साल पहले काम दिलाने के बहाने बच्चियों को दिल्ली में बेचा, अब खोज में भटक रहे पिता

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Dec 2020 7:50 AM

विज्ञापन

लातेहार के दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों को काम दिलाने के नाम पर तीन साल पहले दिल्ली ले जाकर बेच दिया

विज्ञापन

jharkhand news, latest news on human trafficking in Latehar, latest news on human trafficking in jharkhand लातेहार : मानव तस्करों ने मनिका थाना क्षेत्र के सेमरहट गांव की दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों को काम दिलाने के नाम पर तीन साल पहले दिल्ली ले जाकर बेच दिया था. उस वक्त दोनों बच्चियों की उम्र करीब 12 साल थी. उसके बाद से वे अपने घर नहीं लौटी हैं और न ही उनके परिजन से उनका संपर्क हुआ है. जानकारी मिली है कि दोनों बच्चियां वहां किसी रईस के घर में झाड़ू-पोंछा कर रही हैं. बच्चियों के परिजन ने मनिका थाना में आवेदन देकर अपनी बच्चियों को वापस लाने की गुहार लगायी है.

परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले दोनों बच्चियां मनिका बाजार करने आयी थीं. यहां कोरीद गांव निवासी झाबर यादव व विजय सिंह और सेमरहट गांव की तेतरी देवी ने दोनों बच्चियों को काम दिलाने के नाम पर बहला-फुसला कर दिल्ली भेज दिया. जब परिजन को इसकी जानकारी हुई, तो आरोपियों ने आश्वासन दिया कि बच्चियां कुछ दिनों में लौट आयेंगी. आरोपियों ने बताया कि दोनों बच्चियां दिल्ली में किसी बड़े आदमी की कोठी में झाड़ू-पोंछा का काम करती हैं. परिजन ने कई बार बच्चियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन तीनों आरोपी बहाना बना देते कि वहां फोन नहीं लगता है. इस पर परिजन को शक हुआ कि आरोपियों ने उनकी बच्चियों को दिल्ली में बेच दिया है.

. न बच्चियां घर लौटीं, न परिजन से हो रही बात

. लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सेमरहट गांव की रहनेवाली हैं दोनों नाबालिग बच्चियां

. बच्चियों के परिजन ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मनिका थाना में दिया आवेदन

दोनों बच्चियों के परिजन ने आरोप लगाया है कि कोरीद गांव के झाबर यादव व विजय सिंह और सेमरहट गांव की तेतरी देवी ने उनकी बच्चियों को दिल्ली में बेच दिया है. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

– रामजीत राम कच्छप, मनिका थाना प्रभारी

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola