Human organ trafficking: मानव अंग की 46 हड्डियों के साथ पूर्णिया के डॉक्टर नेपाल में गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2022 12:16 PM

विज्ञापन

Human organ trafficking: जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के रानी से मानव अंग की 46 हड्डियों के साथ पूर्णिया निवासी एक डॉक्टर को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Human organ trafficking: जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के रानी से मानव अंग की 46 हड्डियों के साथ पूर्णिया निवासी एक डॉक्टर को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नेपाल सशस्त्र पुलिस सीमा सुरक्षा बल रानी के प्रमुख प्रभात गौतम के नेतृत्व में टीम द्वारा की गयी. नेपाल पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार चिकित्सक पूर्णिया निवासी डॉक्टर आदित्य सिन्हा हैं.

कुल 46 मानव अंगों के साथ डॉक्टर आदित्य सिन्हा गिरफ्तार

नेपाल-भारत सीमा के मुख्य रानी नाका के एक नंबर बैरियर से डॉक्टर आदित्य सिन्हा को मानव अंग के साथ गिरफ्तार किया गया. इनके पास से मानव खोपड़ी, पैर की हड्डी, हाथ की हड्डी, रीढ़ की हड्डी, कंधे की हड्डी, गर्दन की हड्डी, हिप की हड्डी, कमर की हड्डी व अन्य शरीर के भाग की हड्डी कुल 46 मानव अंग बरामद किये गये हैं.

नेपाल पुलिस को मानव अंग बिक्री करने की आशंका

पुलिस ने डॉक्टर आदित्य सिन्हा के पास से वीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान धरान में इंटर्नसीप के समय में 2016 में बनाया गया परिचय-पत्र भी बरामद किया. पूछताछ व आवश्यक अनुसंधान और कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस कार्यालय रानी को सुपुर्द करने की बात नेपाल सशस्त्र पुलिस ने कही. नेपाल पुलिस को अंदेशा है कि मानव अंग बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

गिरफ्तार डॉक्टर ने दी सफाई, मेडिकल की पढ़ाई में जरूरी होने के कारण मित्र से मांग कर ले जा रहा था

वहीं, गिरफ्तार डॉक्टर सिन्हा ने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी कि इसको एक देश से दूसरे देश ले जाना अवैध है. डॉक्टर सिन्हा ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में आवश्यक होने के कारण अपने मित्र से मांग कर ले जा रहा था. उन्होंने कहा कि एमबीबीएस के अंतिम परीक्षा के लिए उसे इन अंगों की आवश्यकता थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola