GPAI Summit 2023: AI को लेकर घोषणापत्र पर सहमति बनने की उम्मीद, अश्विनी वैष्णव ने कही यह बात

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Dec 2023 9:50 AM

विज्ञापन

GPAI शिखर सम्मेलन का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि शिखर सम्मेलन में नयी प्रौद्योगिकी और एआई के अवसरों तथा जोखिम से निपटने पर आम सहमति आधारित घोषणा दस्तावेज पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा.

विज्ञापन

Global Partnership on Artificial Intelligence, GPAI Summit : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister of Electronics and Information Technology, Ashwini Vaishnav) ने कहा कि आगामी ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, जीपीएआई शिखर सम्मेलन (Global Partnership on Artificial Intelligence, GPAI Summit) में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर के लिए भारत सदस्य देशों से बातचीत कर रहा है. यह शिखर सम्मेलन 12 से 14 दिसंबर तक नयी दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम (GPAI Summit Venue) में आयोजित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही घोषणापत्र (GPAI Manifesto) पर आम सहमति बन जाएगी.

नयी प्रौद्योगिकी और एआई के अवसरों पर चर्चा

ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि शिखर सम्मेलन में नयी प्रौद्योगिकी और एआई के अवसरों तथा जोखिम से निपटने पर आम सहमति आधारित घोषणा दस्तावेज पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा.

Also Read: PM Modi ने लिंक्डइन पर लिखा ब्लॉग, बताया- AI की मदद से कैसे बदल रहा भारत

एआई पर नियंत्रण जरूरी

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) को लेकर दुनिया की सोच एक जैसी हो रही है. लोग एआई से उभरने वाले खतरों, इसके लाभ और संभावनाओं से भलीभांति वाकिफ हैं. पूरी दुनिया यह भी चाहती है कि इस पर एक नियंत्रण अवश्य रहे. इस पर भी लगभग सभी एकमत हैं कि एआई को लेकर कैसे आगे बढ़ा जाए.

कृत्रिम मेधा की शक्ति का उपयोग

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा कि भारत ने हमेशा जनता के लिए प्रौद्योगिकी के लोकतांत्रीकरण का समर्थन किया है. वह टिकाऊ कृषि के लिए एआई के उपयोग के साथ-साथ कृत्रिम मेधा की शक्ति का उपयोग करने के लिए डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर) जैसी सहयोगी संरचना पर विचार करेगा.

Also Read: ChatGPT से कैसे मुकाबला करेगा Google का नया AI टूल Gemini

GPAI क्या है?

जीपीएआई एआई की बारीकियों पर केंद्रित एक बहुहितधारक पहल है. इसमें 28 सदस्य देश तथा यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं. जीपीएआई की स्थापना 2020 में की गई थी. भारत जीपीएआई का संस्थापक सदस्य देश है. भारत 12-14 दिसंबर, 2023 को नयी दिल्ली में वार्षिक जीपीएआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.

दुनिया भारत की ओर देख रही है…

जीपीएआई समिट में एआई के जिम्मेदार तरीके से इस्तेमाल पर चर्चा की जाएगी. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम में हितधारक एआई के अवसरों और लाभ के दोहन पर विचार-मंथन करेंगे. वैष्णव ने पत्रकारों से कहा, दुनिया भारत की ओर देख रही है. आज हर प्रमुख देश प्रौद्योगिकी के सह-निर्माण और विकास के लिए भारत के साथ हाथ मिलाना चाहता है .

Also Read: Gemini 1.0: Google ने पेश किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI टूल, ऐसे करेगा आपकी मदद
Also Read: ChatGPT का एक साल पूरा : AI ने कैसे बदल दी हमारी दुनिया

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola