FIFA U-17 Women's World Cup के लिए भारतीय टीम का एलान, 11 अक्टूबर को USA से होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल

Edited by Agency
Updated:
विज्ञापन

भारतीय महिला अंडर-17 टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने 11 अक्टूबर से यहां शुरू होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की. भारतीय टीम 11 अक्टूबर को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी.

विज्ञापन

FIFA U-17 Women’s World Cup 2022: भारत में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने 21 सदस्यीय भारतीय महिला अंडर-17 टीम की घोषणा की. मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है. भारतीय टीम 11 अक्टूबर को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. टीम इसके बाद 14 और 17 अक्टूबर को क्रमश: मोरक्को और ब्राजील के खिलाफ खेलगी.

कोई भी हमें आसानी से नहीं हरा सकता: डेनेरबी

टूर्नामेंट के मैचों को भुवनेश्वर, मडगांव (गोवा) और नवी मुंबई में 11 से 30 अक्टूबर तक खेल जायेगा. भारत के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होंगे. भारतीय कोच डेनेरबी ने कहा, ‘यह सभी के लिए एक नयी स्थिति है. भारत ने इससे पहले कभी विश्व कप नहीं खेला है. यह पूरी तरह से अलग स्तर का खेल होगा.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास सबको यह दिखाने का अनोखा मौका होगा कि हमने अच्छी तैयारी की है और कोई भी हमें आसानी से नहीं हरा सकता है.’ कोच ने कहा, ‘जब आप मैदान पर होते हैं तो सब कुछ पीछे छूट जाता है और आपको सिर्फ खेल पर ध्यान देना होता है. लड़कियों को यही करना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘हम जीत के दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में नहीं जा रहे हैं. मेरा मानना है कि दबाव प्रतिद्वंद्वी टीमों पर होगा.’


Also Read: IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल होगा पहला ODI मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर, देखें टीमें
ग्रुप ए में भारत के मैच शेड्यूल

11 अक्टूबर: भारत बनाम यूएसए (रात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर)

14 अक्टूबर: भारत बनाम मोरक्को (रात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर)

17 अक्टूबर: ब्राजील बनाम भारत (रात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर)

भारतीय महिला अंडर-17 टीम

गोलकीपर: मोनालिसा देवी मोइरंगथम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा.

डिफेंडर: अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम. मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह.

फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की.

Also Read: FIFA U-17 World Cup: भारत में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में पदार्पण करेगी वीएआर तकनीक

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola