ePaper

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल होगा पहला ODI मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर, देखें टीमें

Updated at : 05 Oct 2022 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल होगा पहला ODI मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर, देखें टीमें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से शुरू हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया वैकल्पिक खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी. शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम मुकेश कुमार और रजत पाटीदार जैसे नये खिलाड़यों को मौका दिया गया है.

विज्ञापन

IND vs SA 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम के वैकल्पिक खिलाड़ियों का लक्ष्य अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत करने का होगा. रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में भारतीय चयनकर्ताओं ने एक नयी टीम का चयन किया जिसमें मुकेश कुमार और रजत पाटीदार जैसे नवोदित खिलाड़ी शामिल है. इस टीम में टी20 विश्व कप के कुछ रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं.

राहुल त्रिपाठी या पाटीदार को वनडे में पदार्पण का मौका

टी20 विश्व कप टीम के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस श्रृंखला के लिए टीम के उपकप्तान है. रिजर्व में शामिल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी इस वनडे सीरीज की टीम में शामिल है. एकदिवसीय मैचों में सीमित अवसरों से प्रभावित करने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस श्रृंखला में धवन के साथ पारी का आगाज करने की संभावना है. इसके साथ ही राहुल त्रिपाठी या पाटीदार को एकदिवसीय में पदार्पण का मौका मिल सकता है. वहीं रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और ईशान किशन टीम में अन्य बल्लेबाज हैं जो भारत के मध्य क्रम का हिस्सा होंगे. टीम के पास बंगाल के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज मुकेश कुमार का भी विकल्प होगा.

Also Read: IND vs SA: रोहित शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान
भारत-दक्षिण अफ्रीका ODI शेड्यूल

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच गुरुवार को लखनऊ में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. मैच में मौसम अहम भूमिका निभा सकता है क्योंकि यहां लगातार बारिश हो रही है और गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान है. दूसरा वनडे 9 अक्टूबर को रांची में जबकि श्रृंखला का आखिरी मैच की 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में खेला जायेगा.

भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

Also Read: LLC 2022 Final: इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच आज खिताबी भिड़ंत, देखें संभावित प्लेइंग XI
दक्षिण अफ्रीका टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी. (भाषा इनपुट)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola