बेटी की शादी के चार माह बाद पिता ने कर ली खुदकुशी
Author : Panchayatnama Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jun 2020 2:25 PM
धनबाद : बेटी की शादी के बाद कर्ज में डूबे एक पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मिस्त्री का काम करने वाले कार्तिक महतो ने चार माह पहले अपनी बेटी की शादी के लिए लोगों से कर्ज लिया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वे बेरोजगार हो गए थे. जब कर्जदारों ने उनसे रुपए मांगना शुरू किया, तो उनके पैसे नहीं थे. आखिरकार कर्ज में डूबे इस पिता ने फांसी लगा ली.
धनबाद के कतरास के तिलाटांड़ टोला के समीप रहने वाले कार्तिक महतो ने अपने ही आवास के पीछे पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली. रविवार की सुबह परिजनों ने शव को लटकते देखा. इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कतरास थाने की पुलिस को दी.
मृतक के पुत्र सुभाष महतो के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है. परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी के लिए कार्तिक महतो ने कई लोगों से कर्ज लिया था. लॉकडाउन के कारण उसे काम नहीं मिल रहा था. गुजर-बसर मुश्किल हो गया था. इस कारण कर्जदारों को रुपये नहीं दे पा रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










