दिलीप तिर्की हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और झारखंड के भोलानाथ सिंह निर्विरोध बने महासचिव

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :23 Sep 2022 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
दिलीप तिर्की हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और झारखंड के भोलानाथ सिंह निर्विरोध बने महासचिव

दिलीप तिर्की को निर्विरोध रूप में हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है. वहीं, झारखंड के भोलानाथ सिंह भी निर्विरोध महासचिव बनाये गये हैं. भोलानाथ ने अध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन किया था. लेकिन उनके और राकेश कत्याल के नाम वापस लेने के बाद दिलीप तिर्की को अध्यक्ष चुन लिया गया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया. हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्टूबर को होने थे लेकिन नतीजे पहले ही घोषित कर दिये गये, क्योंकि किसी पद के लिये कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था, जिससे महासंघ के संविधान के तहत निवर्तमान उम्मीदवार ही निर्विरोध चुने गये. उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के प्रमुख राकेश कत्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह के नाम वापिस लेने के बाद टिर्की को अध्यक्ष चुना गया. भोला नाथ महासचिव चुने गये.

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने दी मान्यता

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने टिर्की और उनकी टीम के चुनाव को मंजूरी दे दी है. एफआईएच ने एक पत्र में लिखा कि जब किसी पद के लिए उम्मीदवार पद की संख्या से कम या बराबर हों तो माना जाता है कि उन्हें निर्विरोध चुना गया है. इसमें कहा गया, ‘इसलिए हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया का कार्यकारी बोर्ड चुन लिया गया है जिसकी जानकारी हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर है और सभी पदों के लिये चुनाव निर्विरोध हुए.’

Also Read: अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का खूंटी में हो रहा निर्माण, हॉकी इंडिया के टेक्निकल टीम ने की जांच
प्रशासकों की समिति की हो रही तारीफ

खेल की शीर्ष इकाई ने चुनाव सुचारू ढंग से कराने के लिये तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति के प्रयासों की भी सराहना की. समिति में जस्टिस अनिल आर दवे, एस वाइ कुरैशी और जफर इकबाल शामिल थे. इसने कहा, ‘हमें खुशी है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गयी है और अब लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गयी इकाई है. हम दिलीप तिर्की, भोला नाथ सिंह और शेखर जे मनोहरन को बधाई देते हैं.’ तिर्की ने सीओए और एफआईएच को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘मैं सुनिश्चित करूंगा कि भारतीय हॉकी को नयी ऊंचाइयों तक ले जा सकूं.’

कार्यकारिणी भी चुना गया निर्विरोध

निर्विरोध चुने गये अन्य पदाधिकारियों में हॉकी जम्मू कश्मीर की आसिमा अली (उपाध्यक्ष), कर्नाटक के एसवीएस सुब्रमण्या गुप्ता (उपाध्यक्ष), तमिलनाडु हॉकी के शेखर जे मनोहरन (कोषाध्यक्ष), हॉकी राजस्थान की आरती सिंह (संयुक्त सचिव) और हॉकी हरियाणा के सुनील मलिक (संयुक्त सचिव) शामिल हैं. कार्यकारी बोर्ड के पांच सदस्यों में अरूण कुमार सारस्वत (हॉकी राजस्थान), असरिता लाकड़ा (हॉकी झारखंड), गुरप्रीत कौर (दिल्ली हॉकी), वी सुनील कुमार (केरल हॉकी) और तपन कुमार दास (असम हॉकी) शामिल हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola