Coronavirus: यह है 'कोरोना मुक्त आसन' , वीरेंद्र सहवाग ने कहा- कृपया दूरी रखें और...
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Mar 2020 10:50 AM
coronavirus: सहवाग ने इस स्टाइल को ही 'कोरोना मुक्त आसन' बताया है और सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
coronavirus: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग यानि वीरु हमेशा अलग ही अंदाज में नजर आते हैं. जहां पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है. वहीं सहवाग ने अपने फैन्स को इसे दूर रखने का तरीका बताया है वो भी अपने ही अंदाज में…दरअसल उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे कोरोना मुक्त आसन का तरीका बता रहे हैं.
यह वीडियो 6 सेकंड का है. वीडियो में बाहरी देश का मेट्रो ट्रेन नजर आ रहा है. मेट्रो ट्रेन लगभग खाली है और एक महिला यात्री अपनी सीट पर बैठी नजर आ रही है. जैसे ही एक अन्य यात्री महिला के पास वाली सीट पर बैठने आता है, तो अपने मोबाइल पर बिजी यह महिला पैसेंजर तुरंत योग के स्टाइल में अपना पैर को फैलाकर आसपास की सीटों को कवर करने का काम करती है.
इसके बाद यह यात्री महिला के दाईं ओर की सीट पर बैठने की कोशिश करता है. तब यह महिला अपने दूसरे पैर को भी फैला लेती है और पैरों को सीट पर फुल स्ट्रेच करते हुए आसपास की सभी सीटें कवर करती है. महिला की इस हरकत के बाद यात्री वहां से आगे की ओर बढ़ जाता है. सहवाग ने इस स्टाइल को ही ‘कोरोना मुक्त आसन’ बताया है और सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Corona Mukt Aasan .
— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 21, 2020
Please maintain distance and stay at home. pic.twitter.com/Zom4LptZ9r
सहवाग ने वीडियो के कैप्शन में यह संदेश भी दिया, कृपया दूरी रखें और अपने घर पर ही रहें….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










