Countries Without a Railway Network: दुनिया की इन देशों में नहीं चलती है ट्रेन, सड़क का ही प्रयोग करते हैं लोग
Countries Without a Railway Network: रेलवे नेटवर्क दुनिया में परिवहन का सबसे पुराना साधन है. कई देशों ने फास्ट ट्रेन से लेकर बुलेट ट्रेन तक चलाना शुरू कर दिया है. आइए आज आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताते हैं जहां पर अभी तक ट्रेन नहीं दौड़ती है.

अंडोरा देश
इसके अलावा, अंडोरा यूरोप में छठा और दुनिया में 16वें नंबर पर सबसे छोटे देश के रूप में जाना जाता है. इसके पास भी कभी अपना रेल नेटवर्क नहीं रहा. यहां का सबसे करीबी स्टेशन फ्रांस में है और यहां से इस देश तक जाने के लिए बस सेवा है.

भूटान
भूटान दक्षिण एशिया का सबसे छोटा देश है. अभी तक, इस देश में कोई रेलवे नेटवर्क नहीं है. लेकिन विचार यही है कि भूटान के दक्षिणी हिस्से को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाए.

सिपरस
सिपरस में वर्तमान में रेल नेटवर्क नहीं है. हालांकि, यहां 1905 से 1951 के बीच रेलवे का संचालन होता था. लेकिन, वित्तीय संकट की वजह से यहां रेल नेटवर्क को बंद करना पड़ा.

कुवैत
कुवैत दुनिया का वो देश है जहां पर तेल का अकूम भंडार मौजूद है. इसके बावजूद यहां पर एक भी रेल नेटवर्क नहीं है. वर्तमान समय में कुवैत में कई रेलवे प्रोजेक्ट्स की योजना तैयार की गई है. देश ने 1200 मील लंबे गल्फ रेलवे नेटवर्क की योजना बनाई है जो कुवैत सिटी से ओमान के बीच होगा.

पूर्वी तिमोर
पूर्वी तिमोर में संचार नेटवर्क और परिवहन बुनियादी ढांचा बहुत खराब स्थिति में है. पूर्वी तिमोर में कभी रेलवे नेटवर्क नहीं रहा है. इस देश की प्राथमिक परिवहन व्यवस्था केवल सड़क है और वह भी बहुत खराब स्थिति में है.

आइसलैंड
आइसलैंड में रेल नेटवर्क है, जिनकी संख्या तीन है। हालांकि, इसमें से एक भी सार्वजनिक नहीं है. यही वजह है कि यहां के आम लोगों के पास रेल नेटवर्क की सुविधा नहीं है.

इन देशों में नहीं है रेल नेटवर्क
अंडोरा
भूटान
सिपरस
पूर्वी तिमोर
गिनी-बिसाऊ
आईसलैंड
कुवैत
किब्या
मकाऊ
माल्टा
मार्शल आइलैंड
मॉरिशस
माइक्रोनेशिया
नाइजर
ओमान
कतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










