Coronavirus in Bihar : किशनगंज में कोरोना का कहर, अगले 72 घंटों के लिए शहर लॉकडाउन

Updated at : 07 Jul 2020 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : किशनगंज में कोरोना का कहर, अगले 72 घंटों के लिए शहर लॉकडाउन

Patna: Patna Municipal Corporation worker fumigation at residential area during complete nationwide lockdown, in the wake of the coronavirus pandemic, in Patna.

Coronavirus in Bihar कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हए पूरे किशनगंज शहर को अगले 72 घंटे के लिए लॉक डाउन किया गया है. 7 जुलाई से अगले 72 घंटे के लिए पूरे शहर में लॉकडाउन का आदेश हुआ है.

विज्ञापन

किशनगंज : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हए पूरे किशनगंज शहर को अगले 72 घंटे के लिए लॉक डाउन किया गया है. 7 जुलाई से अगले 72 घंटे के लिए पूरे शहर में लॉकडाउन का आदेश हुआ है.इस लॉकडाउन में आवश्यक वस्तु जैसे दवा, दूध,किराना आदि को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी.कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चलेगा.विशेष परिस्थितियों में वाहन को सुविधा मिल सकती है. इस लॉकडाउन में एंबुलेंस को मुक्त रखा गया है.

गौरतलब हो कि शहर सहित पूरे जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं.जिसमें डॉक्टर,पुलिस के वरीय अधिकारी भी शामिल है.जिले में अभी भी 45 एक्टिव केस है, प्रशासन ने एहतियात तौर पर आज से अगले 72 घंटे यानी 7 से 9 जुलाई तक के लिए शहर को लॉकडाउन किया है.लॉक डाउन का असर भी दिखा शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है.सिर्फ जरूरी सेवाएं चालू है.

बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गयी है. रविवार को 276 नये केस मिले. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 12140 हो गयी. इनमें 9014 यानी 74.25% कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 249 संक्रमित स्वस्थ हुए, जबकि सात की मौत हो गयी. अब तक 97 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी है.

वहीं, पिछले 24 घंटे में 6213 सैंपलों की जांच की गयी. अब तक दो लाख 64 हजार 109 सैंपलों की जांच की जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दरभंगा में 27, भागलपुर में 25, पूर्वी चंपारण व नालंदा में 15-15, पश्चिमी चंपारण में 13, मुंगेर में 11, सुपौल में 10,खगड़िया में नौ, कटिहार व सीवान में आठ- आठ, मधुबनी व मुजफ्फरपुर में सात-सात, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा व रोहतास में छह-छह, अरवल, भोजपुर व सारण में पांच-पांच, समस्तीपुर, जमुई, किशनगंज व नवादा में चार-चार, पूर्णिया व सहरसा में तीन-तीन, बांका व शिवहर में दो-दो और सीतामढ़ी में एक नये संक्रमित पाये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन