ePaper

वीर सपूतों के लिए काशी गमगीन, गंगा आरती के दौरान बिपिन रावत समेत तमाम शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Updated at : 09 Dec 2021 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
वीर सपूतों के लिए काशी गमगीन, गंगा आरती के दौरान बिपिन रावत समेत तमाम शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

गंगा सेवा निधि के अर्चकों ने जनरल रावत की तस्वीर को हाथों में लेकर दो मिनट का मौन रखा और मां गंगा से शहीदों के लिए प्रार्थना की. आरती में शामिल होने आए लोगों ने भी अर्चकों के साथ दो मिनट का मौन रखा

विज्ञापन
undefined

CDS Bipin Rawat News Update: कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 जवानों को काशी में श्रद्धांजलि दी गई. काशी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.

undefined

गंगा सेवा निधि के अर्चकों ने जनरल रावत की तस्वीर को हाथों में लेकर दो मिनट का मौन रखा और मां गंगा से शहीदों के लिए प्रार्थना की.

undefined

आरती में शामिल होने आए लोगों ने भी अर्चकों के साथ दो मिनट का मौन रखा और नम आंखों से देश के जाबांजों को श्रद्धांजलि दी. मोक्ष दायनी के तट पर दीपों से शत-शत नमन लिखकर सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

undefined

चार साल पहले सेना के कार्यक्रम में बिपिन रावत दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए थे. उन्हें काशी से बेहद लगाव था.

undefined

उन्होंने वाराणसी दौरे पर पत्नी के साथ मां गंगा की आरती और बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद लिया था.

undefined

काशी विश्वनाथ मंदिर से बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि काशी वाकई में त्रिलोक से न्यारी और अद्भुत आध्यात्मिक शहर है. यहां आकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

undefined

काशी में दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत शहीदों मोक्ष दायनी के तट पर दीपों से श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि सभा का आयोजन संस्था अध्यक्ष सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव समेत अन्य ने की.

(रिपोर्ट:- विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: Varanasi News: अद्भुत वाराणसी में भव्य गंगा आरती की तैयारी, पीएम मोदी भी आयोजन में होंगे शामिल
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola