Bus Fire: गाजियाबाद में बच्चों से भरी बस में लगी आग, बस में 35 बच्चे थे सवार, आग की सूचना से मचा हड़कंप
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 23 Feb 2023 5:55 PM
Bus Fire: गाजियाबाद में देहरादून पब्लिक स्कूल की बस में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. हादसे के वक्त बस में 35 बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर स्कूल बस में शार्ट सर्किट से आग लग गयी है. बस में करीब 35 बच्चे सवार थे. हालांकि सभी स्कूल के छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बताया जा रहा है कि बैटरी में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. फायर सिलेंडर से किसी तरह आग बुझाई गई. पुलिस के मुताबिक यह हादसा देहरादून पब्लिक स्कूल की बस में हुआ है.
पुलिस के अनुसार गुरुवार की दोपहर में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस में आग लग गयी. बस 35 बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही थी. जैसे ही यह बस कविनगर के पास पहुंची, अचानक से बस के बैट्री सेक्शन से धुंआ निकलना शुरू हो गया. इसके बाद आनन फानन में बस को रोक कर परिचालक और सहायक ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. इतने समय में बस की बैट्री में आग लग चुकी थी. आनन फानन में चालक और अन्य स्टाफ ने आग बुझाने वाले सिलेंडर का इस्तेमाल कर आग को बुझा दिया. इसके बाद दूसरी बस से बच्चों को रवाना किया गया.
Also Read: गोरखपुर से जम्मू-देहरादून के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट, हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया. सभी अभिभावक स्कूल में फोन कर अपने बच्चों की सुरक्षा के संबंध में पूछताछ करने लगे. हालांकि इस घटना से किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस के अनुसार कर्मचारियों की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया. बैट्री की आग बस में फैल सकती थी. संयोग अच्छा था कि धुआं निकलते ही कर्मचारियों की नजर पड़ गई. बस चालक ने भी तत्काल सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए बस को किनारे लगा दिया और सिलेंडर की मदद से आग को काबू कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










