Bihar 12th Result 2023 Time: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज, BSEB ने दी जानकारी आज 2 बजे घोषणा

Bihar 12th Result 2023 Time Updates: इस साल 13 लाख से अधिक छात्रों ने बीएसईबी इंटर परीक्षा दी और अब सभी बेसब्री से रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 वीं के परिणाम आज 21 मार्च को जारी किये जायेंगे बिहार इंटर रिजल्ट डेट, टाइम, टॉपर लिस्ट लेटेस्ट अपडेट यहां देखें.
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 21 मार्च, बुधवार को दोपहर 2 बजे कक्षा 12 या इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित करेगा. इस संबंध में बिहार विद्यालय समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी शेयर की है. बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम 2023 स्कोर biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं. बिहार इंटर आर्ट्स, कॉमर्स, और साइंस रिजल्ट की घोषणा के बाद तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की जाएगी. यहां देखें लेटेस्ट अपडेट और रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बीएसईबी की ओर से 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा करने के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई. आज इंटर रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित होगी. रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फेंस के माध्यम से होगी जहां तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम की भी घोषणा होगी.
श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 21.03.2023 को अपराह्न 02:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 21, 2023
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट एसएमएस से चेक करने के लिए ‘BIHAR12’ टाइप करें और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर भेज सकते हैं.
-
biharboardonline.bihar.gov.in
-
inter23.biharboardonline.com
-
biharboardonline.com
-
secondary.biharboardonline.com
स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाएं.
स्टेप 2: रिजल्ट जारी होने के बाद होम पेज पर ‘Bihar Board 12th Result 2023’ लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, उसपर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा, यहां लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे चेक करें.
स्टेप 5: छात्र आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकेंगे.
इंटर के छात्र बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट डिजीलॉकर के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं.
BSEB Bihar board 12th परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित हुई थी
बीएसईबी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थीं. इस साल, बिहार में इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के लिए 13.18 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 123 केंद्रों पर 69,44,777 कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




