WB News : बंगाल दौरे पर इस महीने के अंत में आयेंगे अमित शाह
Published by : Shinki Singh Updated At : 18 Nov 2023 7:30 PM
पश्चिम बंगाल में पार्टी नेतृत्व इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति चाहता है. सुकांत मजूमदार ने कहा कि इसलिए, हम रैली में उनकी उपस्थिति को लेकर उत्सुक हैं. कार्यक्रम में वह रैली में अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे.
मनरेगा के तहत केंद्र प्रायोजित 100 दिन की नौकरी योजना को लागू करने में पश्चिम बंगाल सरकार की अनियमितताओं के खिलाफ भाजपा के 29 नवंबर को कोलकाता में आयोजित एक मेगा रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के भी शामिल होने की उम्मीद है. प्रस्तावित रैली को विभिन्न योजनाओं, विशेषकर मनरेगा के तहत धन जारी करने में केंद्र की अनिच्छा के खिलाफ पिछले महीने दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. 29 नवंबर की रैली में प्रदेश भाजपा नेतृत्व उन ग्रामीण लोगों की सभा प्रदर्शित करना चाहता है, जो जॉब कार्ड वितरण में कथित अनियमितताओं के कारण 100 दिनों की नौकरी योजना के तहत रोजगार पाने से वंचित रह गये हैं.
रैली में शाह के शामिल होने की संभावना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी नेतृत्व इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति चाहता है. सुकांत मजूमदार ने कहा कि इसलिए, हम रैली में उनकी उपस्थिति को लेकर उत्सुक हैं. कार्यक्रम में वह रैली में अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे. इस बीच, भाजपा कमेटी के एक नेता ने बताया कि रैली में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह और राज्य मंत्री निरंजन ज्योति शामिल होंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे.
Also Read: West Bengal : ममता बनर्जी ने कहा, हर चीज का भगवाकरण कर रही केंद्र सरकार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, परियोजनाओं को लागू करने में राज्य प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के कारण हजारों लोग मनरेगा योजना के तहत 100 दिन की नौकरियों से वंचित हो गये, करोड़ों फर्जी जॉब-कार्ड प्रसारित किये गये, जो लोग इस पहल के तहत नौकरियों के लिए पात्र नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










