अगर बंगाल में बनी BJP की सरकार तो कौन बनेगा सीएम? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया खुलासा

Amit Shah revealed, bjp cm candidate in bengal : पश्चिम बंगाल में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो अगला सीएम कौन होगा? बंगाल चुनाव से पहले सियासी गलियारों में इस सवाल पर खूब चल रही है, वहीं अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसपर खुलासा कर दिया है. एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान शाह ने यह खुलासा किया.
Bengal News : पश्चिम बंगाल में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो अगला सीएम कौन होगा? बंगाल चुनाव से पहले सियासी गलियारों में इस सवाल पर खूब चल रही है, वहीं अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसपर खुलासा कर दिया है. एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान शाह ने यह खुलासा किया.
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि अगर हमारी पार्टी सरकार में आती है, तो यहां पर इसी मिट्टी के मानुष को सीएम बनाया जाएगा. इस दौरान शाह ने ममता बनर्जी (Mamata banerjee) और तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा. शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बाहरी के नाम पर गलत अफवाह फैला रही है.
संवैधानिक आयु पूरा कर रही है ममता सरकार- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि टीएमसी (TMC) की सरकार कब का बंगाल से जा चुकी है, लेकिन अब वो बस संवैधानिक आयु पूरा कर रही है. अमित शाह ने आगे कहा, ‘बंगाल का चुनाव लोगों की आकांक्षा का चुनाव है, लोगों के आक्रोश का चुनाव है. ये चुनाव लोगों के मन में जो परिवर्तन की लहर है उसका चुनाव है. ये चुनाव न प्रचार का है, न दुष्प्रचार का है.’
ये नेता है रेस में आगे- बता दें कि बंगाल में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो कई दावेदार ह़ सकते हैं. इनमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, शुभेंदु अधिकारी, स्वप्न दास गुप्ता और बाबुल सुप्रियो का नाम सबसे आगे है.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




