डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने को बेताब अजय देवगन, इस दिन से शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन की 'Mayday' की शूटिंग
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Nov 2020 12:57 PM
खबर आ रही थी कि अजय देवगन जल्द ही मेडे नामक फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह के अलावा खुद अजय देवगन भी नजर आएंगे. अब फिल्म से जुड़ी खबर आ रही है कि अजय देवगन अगले महीने यानी कि दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू होगी.
खबर आ रही थी कि अजय देवगन जल्द ही मेडे नामक फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह के अलावा खुद अजय देवगन भी नजर आएंगे. अब फिल्म से जुड़ी खबर आ रही है कि अजय देवगन अगले महीने यानी कि दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू होगी.
फिल्म से जुड़े सूत्र ने दी जानकारी
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया, ’11 दिसंबर से अजय अपनी डायरेक्शन फिल्म मेडे की शुरुआत करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी करीब 8 साल बाद एक साथ नजर आएगी. फिल्म में रकुलप्रीत सिंह भी हैं। फिल्म की स्टार कास्ट जनवरी एंड तक लगातार शूटिंग करेंगी.’
भुज की शूटिंग में व्यस्त हैं अजय, जल्द संभालेंगे डायरेक्टर की कमान
अजय देवगन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की शूटिंग में बिजी हैं. आने वाले दो हफ्तों में फिल्म की शूटिंग खत्म कर अजय अपनी डायरेक्शन फिल्म ‘मेडे’ में लग जाएंगे.
इन फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन
अभिनेता अजय देवगन पहले भी यू मी और हम एवं शिवाय जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही थी. बताया जा रहा है कि मेडे एक थ्रिलर फिल्म होने वाली है.
इस फिल्मों में साथ देखी जा चुकी है अमिताभ अजय की जोड़ी
अमिताभ बच्चन और अजय देवगन पहले भी हिन्दुस्तान की कसम, हम किसी से कम नहीं और खाकी जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. इसके अलावा अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी इससे पहले पिछले साल आई सुपरहिट फिल्म दे दे प्यार दे में साथ देखी जा चुकी है.
नरेंद्र मोदी ने किया अजय देवगन की फिल्म के डायलॉग से लोगों को कोरोना के प्रति सचेत
पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान अजय देवगन की मशहूर फिल्म दिलवाले से एक्टर का पॉपुलर डायलॉग बोला. उन्होंने सभी को सचेत करते हुए कहा कि कोरोना पर ये न कहना पड़े कि मेरी कश्ती वहीं डूबी, जहां पानी कम था. आपको बता दें कोरोना वायरस को लेकर सारी दुनिया परेशान है. अजय देवगन भी आरोग्य सेतू एप के एड के जरिए लोगों को सचेत करते नजर आते हैं.
Posted By: Shaurya punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










