ePaper

सोमवार का राशिफल, 19 सितंबर 2022: मेष, सिंह, मकर समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां

Updated at : 19 Sep 2022 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
सोमवार का राशिफल, 19 सितंबर 2022: मेष, सिंह, मकर समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां

सोमवार का राशिफल, 19 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

विज्ञापन
undefined

मेष
मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा. कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे.

undefined

वृष
दूसरों की तारीफ करें और खुले मन से बात करें, आपको भी लाभ मिलेगा. परिवार का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा. ब्राहमण को कुछ दान करें, आपको धन लाभ होगा.

undefined

मिथुन

अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुँचाएंगे. हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है.

undefined

कर्क
किसी की ज़िंदगी में भी सूरज की रोशनी या बदल की छाँव हमेशा नहीं रह सकती. किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है. सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है. आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे.

undefined

सिंह

अपने घर के बुजुर्गों को किसी धार्मिक स्थल पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं. स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. अपनी बात कहने के लिए आज आप बहुत उत्सुक रहेंगे. मंदिर में भगवान का दर्शन करें, जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे.

undefined

कन्या

केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और जरूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें. आत्मिक संतोष रहेगा. अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

undefined

तुला

आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की ज़रूरत है. अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है.

undefined

वृश्चिक

आज आपकी कई तरह के लोगों से मुलाकात भी होगी. पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे.

undefined

धनु

प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे. प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे. पिता से व्यावसायिक मार्गदर्शन मिल पाएगा. अपने काम में पूरी सजगता रखें. पूंजी निवेश करना लाभदायी रहेगा. आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें.

undefined

मकर
 उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है. आपका जीवनसाथी आपसे कुछ दूरी बनाने की कोशिश कर सकता है. आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर ज़ोर दें.

undefined

कुंभ

आज अपना मोबाइल फोन अच्छी तरह से चार्ज कर लें, कोई जरूरी कॉल आ सकता है. शाम को इवनिंग वॉक आपकी सेहत के लिये बेहतर रहेगी.  दिन भर अपने पास एक पीला रुमाल रखें, आपको खुशी और सफलता मिलेगी.

undefined

मीन
आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. बच्चे घर में उत्साह और खुशीयों की सौगात लाएंगे. अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola