संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय पोड़ैयाहाट में मेधावी छात्रों का सम्मान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

विज्ञापन

संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय, पोड़ैयाहाट में कक्षा दसवीं के छात्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य फादर राजू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसके पश्चात छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया. समारोह में प्राचार्य फादर राजू ने कहा कि विद्यालय अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर रहा है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नैतिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने में वे भी सक्रिय भूमिका निभाएं. विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा तरेशा ने बच्चों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शैलेन्द्र कुमार जायसवाल ने किया, जिन्होंने बच्चों को सफलता के टिप्स भी दिये. सम्मानित छात्र-छात्राओं में प्रीतम हांसदा, शीला मरांडी, अमूल कुमार, अनिकेत कुमार, सविता हेंब्रम, शिवानी कुमारी, सोनू ठाकुर, मीना मुर्मू, कृष्णा बास्की, श्रुति कुमारी, मुन्ना भगत शामिल हैं. इस अवसर पर शिक्षक एंथनी टुडू, सिस्टर गुलाब, शशिकांत कुमार, सुमन शाह, चंद्रमोहन यादव, वीरेंद्र भंडारी, राजीव रंजन, हेमंत ठाकुर, शिलभद्र झा, अनंत शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola