YouTube Shorts का नया AI जादू! एक लाइन लिखिए, शॉर्ट वीडियो पाइए

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Jun 2025 12:51 PM

विज्ञापन

YouTube Shorts Veo 3 AI Tool Get Short Video On Text

YouTube Shorts Veo 3 AI Tool Get Short Video On Text: गूगल का नया एआई टूल Veo 3 अब यूट्यूब शॉर्ट्स में आ रहा है, जिससे सिर्फ टेक्स्ट इनपुट से सिनेमेटिक वीडियो बन सकेंगे. जानिए कैसे बदलेगा कंटेंट क्रिएशन का तरीका.

विज्ञापन

YouTube Shorts के क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. Google जल्द ही अपने AI वीडियो जेनरेशन टूल Veo 3 को YouTube Shorts में शामिल करने जा रहा है. इस इनोवेशन से अब सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालने से पूरा शॉर्ट वीडियो बन जाएगा- जिसमें विजुअल्स, वॉयस, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटिक मूवमेंट तक शामिल होंगे.

YouTube CEO नील मोहन ने किया Veo 3 का ऐलान

Cannes Lions इवेंट में YouTube CEO नील मोहन ने Veo 3 का ऐलान करते हुए बताया कि यह टूल साल के अंत तक Shorts में आएगा. इसे DeepMind ने विकसित किया है और यह AI आधारित सिस्टम पहले के Dream Screen से कहीं अधिक एडवांस्ड है. अब यूजर सिर्फ एक लाइन जैसे “एक बच्चा मैदान में खेल रहा है” लिखकर पूरा शॉर्ट वीडियो पा सकते हैं.

2025 के टॉप इंस्टाग्राम वीडियो एडिटिंग टूल्स: CapCut, Canva और Adobe Rush से बनाएं रील्स को प्रोफेशनल

EPF में नॉमिनी का नाम कैसे जोड़ें? जानिए आसान ऑनलाइन तरीका

डायलॉग, साउंड और कैमरा AI से होंगे तय

Veo 3 ऑडियो-सिंक्रनाइज वीडियो जनरेशन में सक्षम है और इसमें डायलॉग, साउंड इफेक्ट्स और कैमरा एंगल्स तक AI से तय होंगे. ट्रायल में इस फीचर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और क्रिएटर्स इसे कंटेंट मेकिंग में क्रांति बता रहे हैं.

अब महंगे फोन या एडिटिंग टूल्स की जरूरत नहीं

इस तकनीक के जरिये अब क्रिएटर्स को महंगे फोन, स्टॉक फुटेज या एडिटिंग टूल्स की जरूरत नहीं होगी. इससे उन लोगों को ताकत मिलेगी जिनके पास आइडिया तो हैं लेकिन संसाधन नहीं. साथ ही, YouTube यह भी सुनिश्चित करेगा कि यूजर्स को वैसा ही कंटेंट सजेस्ट किया जाए जैसा वो देखना चाहते हैं. YouTube Shorts पर फिलहाल करोड़ों व्यूज प्रतिदिन हो रहे हैं और Veo 3 के साथ यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है.

घर बैठे होना है मलामाल! ये 3 AI Tools से कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा इतना सा काम

Passwords Leaked: 16 अरब पासवर्ड लीक! कहीं आपका अकाउंट भी तो इनमें शामिल नहीं? ऐसे करें चेक

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola