Passwords Leaked: 16 अरब पासवर्ड लीक! कहीं आपका अकाउंट भी तो इनमें शामिल नहीं? ऐसे करें चेक

Updated at : 21 Jun 2025 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
16 Billion Passwords Leaked

16 Billion Passwords Leaked

Passwords Leaked: हाल ही में एक बड़ा डेटा लीक सामने आया है जिसे अब तक के सबसे बड़े लीक्स में से एक माना जा रहा है. इसमें 16 अरब से अधिक पासवर्ड्स के लीक होने की बात सामने आई है. ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पासवर्ड भी इस लीक का हिस्सा है या नहीं तो आप कुछ ऑनलाइन टूल्स की मदद से चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

16 Billion Passwords Leaked: साइबरसुरक्षा शोधकर्ताओं ने हाल ही में अब तक की सबसे बड़ी पासवर्ड लीक की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादा तर पासवर्ड यूनिक थे जिनके चोरी होने की आशंका मेलवेयर अटैक के जरिए जताई जा रही है.

इस डेटा लीक के चलते साइबर अपराधियों को लोगों की निजी जानकारियों तक पहुंचना बेहद आसान हो गया है. क्योंकि पासवर्ड्स ही हमारी डिजिटल जिंदगी की चाबी होते हैं चाहे वो ईमेल हो, बैंकिंग, हेल्थकेयर या फिर पर्सनल मैसेज. 

अगर आप भी सोच रहे हैं कि कहीं आपकी जानकारी तो लीक नहीं हुई तो आप कुछ आसान तरीकों से इसे चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप कुछ टूल्स की मदद से ये जान सकते है कि आपका पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं.

यह भी पढ़ें: Airtel ने किया कमाल, साइबर फ्रॉड से बचे झारखंड-बिहार के लाखों यूजर्स

Passwords Leaked: कैसे चेक करें आपका पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी निजी जानकारी किसी डेटा लीक का शिकार हुई है या नहीं तो कुछ ऑनलाइन टूल्स की मदद से आप चेक कर सकते हैं.

Have I Been Pwned (HIBP): यह सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक है. इसकी मदद से आप अपना ईमेल या पासवर्ड डालकर यह चेक सकते हैं कि वह किसी डेटा ब्रीच में लीक हुआ है या नहीं. यह प्लेटफॉर्म लीक हुए पासवर्ड्स का एक बड़ा डेटाबेस रखता है.

Google Password Checkup: यह टूल Google Chrome और आपके Google अकाउंट में एकीकृत होता है. यह सेव किए गए पासवर्ड्स को स्कैन करता है और यदि कोई पासवर्ड लीक हुआ हो तो उसे बदलने की सिफारिश करता है.

F-Secure Identity Theft Checker: यह प्लेटफॉर्म यह चेक करता है कि आपकी पहचान से जुड़ी कोई जानकारी ऑनलाइन लीक तो नहीं हुई और साइबर अपराध का जोखिम कितना है.

Mozilla Monitor: यह Firefox ब्राउजर में इनबिल्ट टूल है जो आपके ईमेल को जरिए डेटा ब्रीच को ट्रैक करता है और आपकी ऑनलाइन प्राइवेसी के लिए सुझाव भी देता है.

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स से Google ने कहा- तुरंत फोन से Uninstall करें YouTube

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola