Immersion Rod पर क्यों जम जाती है सफेद परत? जान लें इसे साफ करने का बेहद आसान तरीका

immersion rod cleaning tips
Immersion Rod: सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए आज भी कई लोग इमर्शन रॉड का यूज करते हैं. लेकिन इसे लंबे समय तक चलाने पर रॉड पर सफेद परत जम जाती है. जो बिजली ज्यादा खींचती है और बिल बढ़ा देती है. आज हम आपको बताते हैं आखिर क्यों रॉड पर सफेद परत जम जाती है और इसे कैसे करें.
Immersion Rod: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और ठंड ने भी दस्तक दे दी है. सर्दियां आते ही नहाने के लिए गर्म पानी की जरूरत महसूस होने लगती है. आज भी कई घरों में पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं क्यूंकि यह सस्ता और आसान तरीका है. हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि रॉड जल्दी और सही तरीके से पानी गर्म करे, तो उसका साफ रहना भी बहुत जरूरी है. आपने नोटिस किया होगा कि समय के साथ रॉड पर सफेद परत चढ़ जाती है जिससे पानी काफी धीरे गर्म होता है. इसे कैसे साफ किया जाए उससे पहले या जान लेते हैं कि ऐसा होता क्यों है.
इमर्शन रॉड पर क्यों जम जाती है सफेद परत?
लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स रॉड की सतह पर जम जाते हैं. इससे पानी गर्म होने में ज्यादा वक्त लगता है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. कई लोग रॉड को खुरचकर या पटककर साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करने से रॉड खराब हो सकता है.
विनेगर यूज करें
घर में विनेगर आमतौर पर खाना बनाने में इस्तेमाल होता है, लेकिन इसकी मदद से आप इमर्शन रॉड को भी आसानी से साफ कर सकते हैं. इसके लिए बस रॉड को 4-5 घंटे तक विनेगर में भिगोकर रख दें. ऐसा करने से रॉड पर जमी सफेद परत धीरे-धीरे घुल जाएगी. एक बाल्टी लें, उसमें विनेगर डालें और रॉड को भिगोकर छोड़ दें. 4-5 घंटे घंटों के बाद एक पुराना टूथब्रश या स्क्रबर लें और उससे रोड को हल्का रगड़ कर पानी से धो लें
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की मदद लें
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड खाने में इस्तेमाल नहीं किया जाता, लेकिन यह कई घरेलू उपकरणों को साफ करने में बहुत काम आता है. इससे इमर्शन रॉड की सफाई भी आसानी से की जा सकती है. इसके लिए 1-2 लीटर पानी में 5-6 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालकर घोल तैयार कर लें. फिर रॉड को इस घोल में कुछ देर के लिए डुबोकर छोड़ दें.
यह भी पढ़ें: पानी गर्म करने के लिए करते हैं Immersion Rod का इस्तेमाल? तो खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










