WiFi को घर के किस कोने में रखने से मिलेगी चीते जैसी स्पीड? कइयों को नहीं पता यह राज की बात

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

WiFi को घर के किस कोने में रखने से मिलेगी चीते जैसी स्पीड?

WiFi Router Placement: घर में हाई स्पीड इंटरनेट मिले उसके लिए हम WiFi तो लगवा लेते हैं लेकिन बहुत बार ना तो वीडियो का बफरिंग बंद होता है और ना ही घर के हर कोने में नेटवर्क आता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो समस्या आपके WiFi राउटर में नहीं बल्कि उस जगह की है जहां उसको आपने रखा हुआ है.

विज्ञापन

WiFi Router Placement: अनलिमिटेड इंटरनेट के लिए घर में WiFi तो हम सभी लगवा लेते हैं लेकिन कई बार उसको ऐसी जगह सेटअप कर देते हैं जहां से स्पीड और सिग्नल दोनों ही ठीक से नहीं आते. आपका वीडियो रुक-रुक के चलने का कारण हमेशा WiFi राउटर में दिक्कत आने की वजह से नहीं होती बल्कि उस जगह की होती है जहां उसको आपने रखा हुआ है.

ये बातें सुन कर अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन ये सच है कि गलत जगह रखा हुआ राउटर आपके तेज इंटरनेट को भी कछुए की चाल पर ला देता है. इसीलिए आज हमको बताएंगे कि WiFi राउटर रखने की सही जगह कौन सी है और कैसे ये छोटी-सी ट्रिक आपके नेट को पैसा वसूल बना सकती है.

छत या किसी ऊंची जगह पर रखें WiFi राउटर

ज्यादातर लोग घर में WiFi राउटर को बेडरूम या लिविंग रूम के किसी कोने में रखकर भूल जाते हैं. अगर आपका राउटर भी ऐसे ही कहीं पड़ा धूल खा रहा है, तो अब उसकी जगह बदलने का समय आ गया है. दरअसल, अगर आपको तेज इंटरनेट और अच्छे सिग्नल चाहिए तो राउटर को छत या किसी ऊंची जगह पर लगाना चाहिए. आपने नोटिस किया होगा कि ऑफिस में भी ज्यादातर राउटर ऊंचाई पर लगाए जाते हैं. अब आइए जान लेते हैं कि आखिर ऐसा करने से क्या फायदे होता है.

क्या हैं फायदे 

राउटर को छत या सीलिंग लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपके पूरे घर में WiFi का सिग्नल बराबर और पूरी तरह पहुंचता है. वहीं, अगर राउटर घर के किसी कोने में रखा होगा, तो सिग्नल सिर्फ उसी दिशा में जाएगा और कुछ जगहों पर ब्लॉक हो जाएगा. सीलिंग पर लगाने से WiFi सिग्नल घर के हर कोने में गोल आकार में फैल जाता है. इससे घर में कोई ऐसा एरिया नहीं रह जाता जहां इंटरनेट न पहुंचे.

छत पर राउटर लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि उसे लगातार हवा मिलती रहती है जिससे वो गर्म नहीं होता. हम सभी जानते हैं राउटर लगातार चलता रहता है और अगर हवा ठीक से नहीं लगे तो उसकी परफॉर्मेंस डाउन हो जाती है. छत पर लगे राउटर के चारों तरफ खुली हवा रहती है, जो उसे नेचुरली कूल करती है. इससे राउटर लंबे समय तक चलता है और इंटरनेट की स्पीड भी बराबर बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: Wi-Fi इंटरनेट हो गया स्लो? तो राउटर के पास से हटा दें ये चीजें, फिर रॉकेट की स्पीड में डाउनलोड होगी मूवी

यह भी पढ़ें: कहीं पड़ोसी भी चुपके से तो नहीं यूज कर रहे आपका WiFi? बदल दें ये सेटिंग्स, वरना कछुए की तरह रहेगी स्पीड

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola