आर-पार की जंग! जंगल के ताज के लिए आपस में भिड़े 2 शेर, Viral Video ने इंटरनेट पर मचा दी खलबली

दो शेरो के बीच हुई भयंकर लड़ाई
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. ऐसे में 2 शेरों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. साथ ही यूजर्स दोनों शेरों की लड़ाई पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. आप भी देखिए ये वीडियो.
Viral Video: ये तो सभी जानते हैं कि जंगल में सिर्फ शेर का ही राज चलता है, लेकिन ये तो शेर ही जनता है कि उसे अपने राज को बनाए रखने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं. क्योंकि, उसे किसी और जानवर से खतरा हो न हो लेकिन अपनी ही बिरादरी के लोगों से बराबर खतरा रहता है. इसका जीता जागता सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दे रहा है. जिसमें 2 शेर भाई आपस में ही दो-दो हाथ कर बैठे हैं. वहीं, इन दो शेरों की लड़ाई उनके लिए मुसीबत जरूर हो सकती है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के लिए ये मनोरंजन से कम नहीं है. जी हां, ये वीडियो इतना वायरल हो गया है कि अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है.
क्या है Viral Video में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में 2 शेरों की लड़ाई में आप किसी एक पर दांव भी नहीं लगा सकते. क्योंकि, दोनों ही ताकतवर हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों शेर भागते हुए आते हैं और एक दूसरे पर अटैक कर देते हैं. फिर लड़ते-लड़ते दोनों नदी किनारे आते हैं और वापस में भिड़ जाते हैं. इतने में ही एक शेर जमीन में गिर जाता है. ऐसे में जैसे ही लगता है कि यह खेल खत्म हो गया वैसे ही वह उठ जाता है और वापस दोनों में बराबर की लड़ाई शुरू हो जाती है. हालांकि, 45 सेकंड तक चले इस भयंकर लड़ाई में यही नतीजा निकला कि दोनों ही वहां से चलते बने. क्योंकि, शायद उन्हें भी इस बात का अंदाजा हो गया था कि इस लड़ाई का नतीजा अच्छा नहीं होगा.
Viral Video पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @lionsightings अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘दो अलग-अलग परिवार के शेरों के बीच भयंकर लड़ाई.’ वहीं, शेयर होते ही इस वीडियो को अब तक 55 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है. साथ ही यूजर्स भर-भर कर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, ‘दोनों इस तरह से लड़ रहे हैं जैसे दो ग्रह आपस में टकरा गए हों.’ दूसरे यूजर ने लिखा है कि, ‘देख कर ऐसा लग रहा है कि बड़े वाले शेर ने इस लड़ाई को जीत लिया है.’
यह भी देखें: Viral Video: डोगेश भाई के आगे शेरनी की चूं तक नहीं निकली, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी
यह भी देखें: Viral Video: बंदर क्या जाने पैसों की कीमत, हाथ लग गयी 500 रुपये की गड्डी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










