Viral Video: बंदर क्या जाने पैसों की कीमत, हाथ लग गयी 500 रुपये की गड्डी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Aug 2025 1:49 PM
बंदर ने पेड़ पर चढ़ कर उड़ाई 500 की गड्डी (X/@Pol_Khol82)
Viral Video: सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडयो में एक बंदर किसी का पैसा झपटकर सीधे पेड़ पर चढ़ गया, और उसके बाद जो हुआ, उसे देखकर आप हंसने भी लगेंगे और हैरान भी रह जाएंगे. आइए देखते हैं इस वीडियो को...
Viral Video: हम हमेशा से एक कहावत सुनते आए हैं कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद. लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख कर लोग बोल रहे हैं बंदर क्या जाने पैसों की कीमत. दरअसल एक अजीबो-गरीब वीडियो सामने आया है जिसमें देख जा रहा है एक बंदर पेड़ की शाखा पर बैठा हुआ है और उसके पास बड़ी मात्रा में नोट हैं. बताया जा रहा है कि वह या तो किसी की नोटों की गड्डी या फिर पैसों से भरा बैग लेकर वहां पहुंच गया. आइए देखते है इस वीडियो को…
बंदर की लग गयी लॉटरी
अभी सोशल मीडिया पर एक बड़े मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर पेड़ पर बैठा है और उसके पास नोटों की गड्डियां हैं. लगता है जैसे कहीं से पैसों का बैग या गड्डी उठाकर वहां पहुंच गया हो. फिर वो बंदर मजे-मजे में एक-एक नोट निकालकर हवा में उड़ाने लगता है. अब भला उसे पैसों की कीमत कहां समझ आती है. शायद इसी वजह से वो ऐसे खेल रहा है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये वीडियो कहां और कब का है, लेकिन नेटिजन्स इसे देखकर खूब मजे ले रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
Viral Video: देखे वीडियो
लोगों ने किए कमेंट्स
ऊपर जो वीडियो अभी-अभी आपने देखा वो एक्स प्लेटफॉर्म पर @Pol_Khol82 अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे कई लोगों ने देख लिया था. वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने कमेंट किया, एक ने लिखा, “अरे आज शहंशाह मंकी तो पूरा रूपया प्रजा में लूटा देंगे.” दूसरे ने कहा, “सिर्फ इंसान ही पैसे के पीछे भागते हैं.” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “मोंकेश भाई तो अमीर निकला.”
यह भी देखें: Viral Video: कुत्ते के चंगुल में फंस गया तेंदुआ, जबड़े में दबाकर ऐसा घसीटा कि आप भी देख दंग रह जाएंगे
यह भी देखें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था हाथी, तभी सामने से आ गयी ट्रेन, लोको पायलट ने फिर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










