ePaper

Viral Video: डोगेश भाई के आगे शेरनी की चूं तक नहीं निकली, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

Updated at : 27 Aug 2025 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
viral video lioness got scared of dog

Viral Video: कुत्ते के सामने भीगी बिल्ली बनी शेरनी (X/@itssunildutt)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक मजेदार वीडियो खूब धमाल मचा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक शेरनी कुत्ते के सामने डरी हुई नजर आती है. शेरनी के हाव-भाव देख यकीन मानिए आपकी भी हंसी छूट जाएगी. आइए देखते है इस वीडियो को...

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर डेली हमें कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होती नजर आ ही जाती है. अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो ऐसी ढेरों पोस्ट आपकी नजर से जरूर गुजरती होंगी. कभी जुगाड़ वाला वीडियो छा जाता है, तो कभी किसी का खतरनाक स्टंट वायरल हो जाता है. कभी किसी की अजीबोगरीब हरकतें चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी छोटे बच्चों की क्यूट वीडियो दिल जीत लेती हैं. इसके अलावा कभी-कभी जानवरों के वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शेरनी और कुत्ता नजर आ रहे हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

शेरनी की चूं तक नहीं निकली 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शेरनी एक कुत्ते के पास आती है. लेकिन जैसे ही कुत्ता भौंकना शुरू करता है, शेरनी घबरा जाती है. मजे की बात तो ये है कि जब कुत्ता अचानक उछलता है तो शेरनी डरकर अपने पांव पीछे कर लेती है. कुत्ता बार-बार भौंकते हुए उसकी तरफ बढ़ता है और शेरनी हर बार पीछे खिसकती रहती है.

देखने में ऐसा लगता है कि कुत्ता अपनी जान बचाने के चक्कर में शेरनी पर चढ़ बैठता है. जिसके जबाब में शेरनी चूं भी नहीं करती. वो कहते हैं न मरता पर क्या न करता, ये वीडियो देख कर ऐसा ही लगता है. ये वीडियो कहां और कब का है, ये तो पता नहीं, लेकिन इसकी फनी हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इसे देखकर किसी की भी हंसी निकल जाएगी.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए रिएक्ट

ये वीडियो एक्स पर @itssunildutt नाम के अकाउंट से डाला गया है. कैप्शन में लिखा है– “चल हट बे शेर होगा अपने घर में! हम प्रशासन से भी नहीं डरते” खबर लिखते वक्त तक इसे कई लोग देख चुके थे. वीडियो देखकर एक यूजर ने तो हंसने वाली इमोजी डालकर मजेदार रिएक्शन भी दे दिया.

यह भी देखें: Viral Video: बंदर क्या जाने पैसों की कीमत, हाथ लग गयी 500 रुपये की गड्डी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन

यह भी देखें: Viral Video: कुत्ते के चंगुल में फंस गया तेंदुआ, जबड़े में दबाकर ऐसा घसीटा कि आप भी देख दंग रह जाएंगे

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola