VIRAL: जिराफ के बच्चे पर शेरनी ने किया अटैक, तब मां ने जो किया, देखकर याद आ जाएगा KGF वाला डायलॉग

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Aug 2025 7:58 PM

विज्ञापन

जिराफ ने अपने बच्चे को शेरनी से बचाया

VIRAL VIDEO: "दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा मां होती है." मां सिर्फ मां नहीं है - वो योद्धा है. जैसे ही शेरनी ने हमला किया, जिराफ मां ने अपने लंबे पैरों से जमीन को थर्रा दिया. उसने शेरनी को पीछे धकेलने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी. देखें वायरल वीडियो में आगे क्या हुआ

विज्ञापन

VIRAL VIDEO: KGF मूवी का वो डायलॉग याद है आपको? फिल्म में रॉकी भाई बने साउथ सुपरस्टार यश ने एक सीन में कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा मां होती है. ये सिर्फ एक डायलॉग नहीं, एक हकीकत है जो जंगल के बीचोंबीच उस दिन साबित हो गई जब एक शेरनी ने जिराफ के नन्हे बच्चे पर हमला कर दिया.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने जंगल की क्रूरता और मातृत्व की ताकत को एक साथ दिखा दिया. एक शेरनी ने नन्हे जिराफ को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन मां की बहादुरी ने सबको हैरान कर दिया. यह वीडियो न सिर्फ रोमांचक है, बल्कि यह दर्शाता है कि जंगल में भी मां की ममता सबसे बड़ी ताकत होती है.

क्या है वीडियो में?

इस 7 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा जिराफ अपनी मां की ओर बढ़ रहा होता है, तभी पीछे से एक शेरनी उस पर झपट पड़ती है. लेकिन जैसे ही बच्चा गिरता है, मां जिराफ तुरंत हरकत में आती है और शेरनी पर हमला कर देती है. उसकी ताकत और आक्रोश के आगे शेरनी को दुम दबाकर भागना पड़ता है. इस तरह बच्चे की जान बच जाती है.

कहां से आया वीडियो?

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @AmazingSights नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इसे 76 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं. हालांकि, कई यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि AI जनरेटेड हो सकता है.

क्या यह AI जनरेटेड वीडियो है?

वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा है कि यह दृश्य असली नहीं लगता और उन्हें इससे नफरत है. कुछ ने तो इसे दोबारा जांचने की बात भी कही है. मीडिया रिपोर्ट्स भी इस बात की पुष्टि नहीं करतीं कि यह वीडियो वास्तविक है या नहीं.

जंगल की दुनिया और मातृत्व की मिसाल

जंगल में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है, लेकिन यह वीडियो दिखाता है कि जब बात बच्चे की सुरक्षा की हो, तो कोई भी जानवर शेरनी से भी टक्कर ले सकता है. मां जिराफ की बहादुरी ने यह साबित कर दिया कि मातृत्व की ताकत किसी भी शिकारी से बड़ी होती है.

SUV का दम, भारी बारिश के बीच हुआ बेदम, तेज बहाव में बह गई गाड़ी, देखिए VIDEO

Viral Video: 11 लाइसेंस वाली ड्राइवर अम्मा ने 72 की उम्र में दुबई की सड़कों पर दौड़ायी रोल्स-रॉयस

Viral Video: मजे से स्कूटी भगाते दिखे बच्चे, दोनों की उम्र जोड़कर भी 18 साल नहीं, नियमों की उड़ाई धज्जियां

Viral Video: स्टीयरिंग नहीं था, तो लकड़ी से दौड़ाया ट्रैक्टर, देसी जुगाड़ ने फिर किया कमाल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola