इंडिया में Redmi Turbo 5 को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, चीन वाले वेरिएंट से होगी अलग बैटरी

Redmi Turbo 5 (Photo: Redmi India)
Redmi Turbo 5 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. इसके कुछ फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं. चीन मॉडल से थोड़ा अलग बैटरी पैक, दमदार कैमरा सेटअप, 120Hz डिस्प्ले और पावरफुल Dimensity चिपसेट इसे खास बनाते हैं. यह फोन 16 जून को लॉन्च होगा.
Redmi Turbo 5 को इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था. अब यह फोन इंडियन मार्केट में आने को तैयार है. ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही Redmi और Amazon ने इसके कुछ खास फीचर्स टीज करना शुरू कर दिया है. लेटेस्ट टीजर से पता चला है कि भारत में आने वाला वेरिएंट चीन वाले मॉडल की तुलना में थोड़ी छोटी बैटरी के साथ आएगा. लॉन्च की बात करें तो Redmi Turbo 5 को 16 जून को भारत में पेश किया जाएगा. इसे आप Amazon India और Mi.com से खरीद पाएंगे.
Redmi Turbo 5: बैटरी
Amazon की माइक्रोसाइट से यह साफ हो गया है कि Redmi Turbo 5 में एक बड़ी 7,540mAh की बैटरी दी जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि इसका चीन वाला वर्जन 7,560mAh बैटरी के साथ आता है. यानी इसमें थोड़ी सी कमी की गई है. लेकिन चार्जिंग में कोई कमी नहीं रखी गई है. यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, बिल्कुल इसके चाइनीज मॉडल की तरह.

Redmi Turbo 5: कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Redmi Turbo 5: डिस्प्ले और परफॉरमेंस
Redmi Turbo 5 के डिस्प्ले साइज को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इतना कन्फर्म है कि इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला शानदार डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जाएगा. साथ ही 12GB तक LPDDR5x Ultra RAM का सपोर्ट मिलेगा. खास बात ये है कि इसमें 12GB तक वर्चुअल RAM का ऑप्शन भी होगा.
Redmi Turbo 5: कीमत
Redmi Turbo 5 को चीन में जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत करीब 2,299 युआन रखी गई थी, जो भारतीय रुपये में लगभग 30,000 रुपये के आसपास बैठती है. यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के साथ आता है. हालांकि अभी तक कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इसे भारत में किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 5200mAh बैटरी के साथ लॉन्च Infinix Smart 20 4G, जानें 12,499 रुपये वाले फोन में और क्या खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










