Viral Video: सीमेंट-बालू की जगह ठेकेदार ने AI से बना दी पक्की सड़क, इंजीनियर को बेवकूफ बनाकर पास कराया बिल!

Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Jun 2025 12:53 PM

विज्ञापन

Viral Video ChatGPT making CC Road

Viral Video: एक ठेकेदार ने ChatGPT की मदद से कच्ची सड़क को पक्की CC रोड में बदलकर इंजीनियर को बेवकूफ बना दिया. ठेकेदार ने कच्ची सड़क की फोटो को AI इमेज टूल से बनाकर इंजीनियर को भेजा और उससे बिल पास करवा लिया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी जम कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: यह बात किसी से छिपी नहीं कि टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. बीते कुछ सालों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की डंका आपके कानों तक जरूर पहुंच ही गई होगी. AI के आने से हालात और भी दिलचस्प हो गए हैं. पहले जो काम घंटों में होते थे, अब वही काम कुछ ही मिनटों में पूरे हो रहे हैं.

गौर करने वाली बात ये है कि जहां एक ओर लोग AI का उपयोग अपने काम को आसान और तेज बनाने के लिए कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस टेक्नोलॉजी का गलत फायदा उठाकर दूसरों की आंख में धुल झोंकने का काम कर रहे हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपना सर पकड़ लेंगे.

ChatGPT से बनाई नकली सड़क

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक ठेकेदार ने ChatGPT का ऐसा अनोखा इस्तेमाल किया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी. चौंकाने वाली बात यह थी कि ठेकेदार ने ChatGPT की मदद से एक ऐसी पक्की सड़क बना डाली जो वास्तव में थी ही नहीं. इतना ही नहीं ठेकेदार ने ChatGPT की मदद से बनी हुई नकली सड़क की तस्वीर इंजीनियर को भेजकर पूरी रकम को क्लेम भी कर लिया. जब यह वीडियो सामने आया, तो लोग हैरान रह गए कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल इस तरह भी किया जा सकता है.

यह भी देखें: Viral Video: अब इंसान नहीं ड्रोन करेंगे ट्रेनों की सफाई, एक-एक कोना दिखेगा चकाचक, देखें वीडियो

देखें वायरल वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ठेकेदार गांव की कच्ची सड़क पर खड़ा है. उसी समय उसे WhatsApp पर एक मैसेज आता है, जिसमें सड़क वाली प्रोजेक्ट का इंजीनियर उससे पक्की सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी मांगता है. इससे यह बात तो साफ हो जाती है कि इस सड़क को बनाने का ठेका इसी ठेकेदार को दिया गया है. जिसने अभी तक अपना काम शुरू भी नहीं किया है.

ऐसे हालात में ठेकेदार अपनी चालाकी दिखाता है. वह गांव की कच्ची सड़क की एक तस्वीर खींचता है और ChatGPT को निर्देश देता है कि इस जगह एक पक्की सीसी सड़क की तस्वीर बना दो. कुछ ही पलों में ChatGPT एक एडिट की हुई फोटो बना देता है, जिसमें कच्ची सड़क की जगह अब एक मजबूत सीसी रोड नजर आती है. ठेकेदार इस नकली तस्वीर को इंजीनियर को व्हाट्सएप पर भेज देता है. फोटो देखकर इंजीनियर प्रभावित हो जाता है और ठेकेदार की तारीफ करते हुए कहता है “काम अच्छा हुआ है. बिल भेज दो पैसा मिल जाएगा.”

लोगों ने दिए रिएक्शंस

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख और पसंद कर चुके हैं. वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी रिएक्शंस दी हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह ठेकेदार तो सचिन टिचकुले को भी पीछे छोड़ गया.” वहीं, दूसरे ने कहा, “कौन कहता है AI जॉब खाएगा” तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, “यही है Chat GPT की असली ताकत.”

यह भी देखें: Viral Video: शादी का पंडाल बना जंग का मैदान, कूलर की हवा न मिलने पर बराती-घराती के बीच चली कुर्सियां

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola