Viral Video: अब इंसान नहीं ड्रोन करेंगे ट्रेनों की सफाई, एक-एक कोना दिखेगा चकाचक, देखें वीडियो

Published by : Ankit Anand Updated At : 03 Jun 2025 1:06 PM

विज्ञापन

Indian Train Drone Cleaning viral Video

Viral Video: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशन की सफाई के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआत असम के कामाख्या स्टेशन से हुई है. ड्रोन के जरिए ट्रेनों के ऊपरी हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे सफाई अधिक प्रभावी ढंग से की जा रही है. ट्रेनों की सफाई के लिए इस्तेमाल की गई ये ड्रोन टेकनोलॉजी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

विज्ञापन

Viral Video: भारतीय रेलवे ने टेक्नोलॉजी की राह पर चलते हुए एक नया कदम उठाया है. जब ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचती है और सभी यात्री उतर जाते हैं, तो उसे अगली यात्रा के लिए तैयार करने हेतु उसकी साफ सफाई की जाती है. अक्सर आपने देखा होगा कि सफाईकर्मी पाइप और अन्य उपकरणों की मदद से ट्रेन को मैन्युअल रूप से साफ करते हैं. लेकिन अब पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (North East Frontier Railway) ने सफाई के तरीके को और अधिक आधुनिक बना दिया है.

कामाख्या रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे ने एक नई पहल शुरू की है. इसके तहत ड्रोन का इस्तेमाल कर ट्रेनों की सफाई की गई है. ट्रेनों और स्टेशनों को साफ बनाए रखने की यह तकनीक न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. भारतीय रेलवे ने इसका ट्रायल अप्रैल महीने में ही शुरू कर दिया था.

ड्रोन से की जा रही ट्रेनों की सफाई 

ट्रेन के डिब्बों की ऊंचाई काफी बड़ी होती है और कई ऐसे कठिन जगह होते है जहां सफाईकर्मी नहीं पहुंच पाते लेकिन ऐसी जगहों पर ड्रोन तकनीक काफी सहायक साबित हो रही है. ड्रोन के जरिए ट्रेनों के ऊपरी हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे सफाई अधिक प्रभावी ढंग से की जा रही है. हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो असम के कामाख्या स्टेशन का है, जहां ड्रोन की मदद से कई ट्रेन कोचों की सफाई की जा रही है. इसके उपयोग से खतरनाक या ऊंची जगहों पर कर्मचारियों को भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे दुर्घटना की संभावना भी घट जाती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी का पंडाल बना जंग का मैदान, कूलर की हवा न मिलने पर बराती-घराती के बीच चली कुर्सियां

देखें वायरल वीडियो 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑपरेटर ड्रोन को ऑपरेट कर रहा है. ड्रोन एक नीले रंग की पाइप से जुड़ा हुआ है, जिससे सफेद रंग का डिटर्जेंट जैसा लिक्विड बाहर निकल रहा है. यह ड्रोन कुछ ही मिनटों में ट्रेन को पूरी तरह साफ कर देता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola