Viral Video: शादी का पंडाल बना जंग का मैदान, कूलर की हवा न मिलने पर बराती-घराती के बीच चली कुर्सियां

Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Jun 2025 1:08 PM

विज्ञापन

Jhansi Wedding Viral Video

Viral Video: झांसी में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब एक कूलर को लेकर दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई. दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब दूल्हे पक्ष के कुछ मेहमान उस कूलर के सामने जाकर बैठ गए, जो विशेष रूप से दूल्हा-दुल्हन के लिए लगाया गया था.

विज्ञापन

Viral Video: भारत में कहीं शादी हो और परिवारों के बीच विवाद ना हो ऐसा हो नहीं सकता. शादी-ब्याह में अक्सर छोटी मोटी बातों को लेकर बहस हो जाते हैं. लेकिन कभी कभी ये बहस इतने बढ़ जाते हैं कि यह मारपीट का रूप ले लेते हैं. कुछ ऐसा ही घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की एक शादी में हुआ, जहां पंडाल में लगे कूलर की हवा न मिलने पर विवाद छिड़ गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या था पूरा मामला 

सोशल मीडिया पोस्टों के मुताबिक, झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब जयमाला रस्म के बाद बाराती फोटो खिंचवाने लगे. गर्मी ज्यादा होने के कारण दूल्हे पक्ष के कुछ लोग मंच के पास रखे कूलर के सामने बैठ गए, जो कथित तौर पर दूल्हा-दुल्हन के लिए लगाया गया था. जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें स्थान बदलने को कहा, तो बारातियों ने इसे अपमानजनक समझ लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और देखते ही देखते शादी का पंडाल युद्ध के मैदान में बदल गया.

बताया जा रहा है कि दूल्हे पक्ष का समर्थन करने वाले कुछ स्थानीय युवक भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट में शामिल हो गए. मारपीट के दौरान हंगामा इतना बढ़ गया कि लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां तक फेंकने लगे. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कई लोग कुर्सियों के अलावा टैंट के बर्तन भी एक दूसरे के ऊपर फेंक रहे हैं.

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इस हरकत पर नराजगी दिखाई तो वहीं कुछ ने घटना का मजाक उड़ाया. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कूलर के लिए लात और घूंसे चले, अगर AC होता तो क्या होता भाई.’ दूसरे ने कहा, ‘कैसे-कैसे लोग हैं.’ एक ने बड़ा ही कमाल की बात कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसलिए शादी सर्दियों में करें.’

यह भी पढ़ें: ‘Wash Your Face Like a Man’ ट्रेंड सोशल मीडिया में वायरल, क्या चीज है ये?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola