'Wash Your Face Like a Man' ट्रेंड सोशल मीडिया में वायरल, क्या चीज है ये?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 May 2025 3:21 PM
Wash Your Face Like a Man Viral Trend
'Wash Your Face Like a Man' ट्रेंड सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इंस्टाग्राम के एक वीडियो से शुरू हुआ यह ट्रेंड क्या है और क्यों हो रहा है यह वायल? जानिए
सोशल मीडिया पर ‘Wash Your Face Like a Man’ ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. यह ट्रेंड तब शुरू हुआ जब इंस्टाग्राम क्रिएटर मार्था ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि पुरुष अक्सर सिर्फ साबुन और पानी से चेहरा धोते हैं और फिर भी उनकी त्वचा साफ और चमकदार रहती है. यह वीडियो 4.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इंटरनेट पर खूब चर्चा में है.
कैसे शुरू हुआ यह ट्रेंड?
इस ट्रेंड की शुरुआत इंस्टाग्राम क्रिएटर मार्था के एक वीडियो से हुई, जिसमें उन्होंने पुरुषों की सिंपल स्किनकेयर रूटीन को दिखाया. इस वीडियो को 4.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए, जैसे “पुरुष अपने चेहरे को कार की विंडशील्ड की तरह धोते हैं और फिर भी उनकी स्किन परफेक्ट रहती है” और “मेरा बॉयफ्रेंड डिशवॉशर से चेहरा धोता है और फिर भी ग्लो करता है.”
क्या सच में साबुन से चेहरा धोना सही है?
डर्मेटोलॉजिस्ट्स के अनुसार, सामान्य त्वचा वाले लोगों के लिए साबुन ठीक हो सकता है, लेकिन ड्राई या सेंसिटिव स्किन वालों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है. साबुन त्वचा की नैचुरल ऑयल लेयर को हटा देता है, जिससे ड्राइनेस, खुजली और रेडनेस हो सकती है.
यह भी पढें: खूब ट्रेंड कर रहा प्रेमानंद महाराज जी का Baby Version, आसान है बनाना, बस इन स्टेप्स को कर लें फॉलो
त्वचा के pH बैलेंस पर असर
डर्मेटोलॉजिस्ट् बताते हैं कि हमारी त्वचा का pH करीब 5.5 होता है, यानी थोड़ा एसिडिक, जबकि ज्यादातर साबुन एल्कलाइन होते हैं. इससे स्किन का बैलेंस बिगड़ता है, जो आगे चलकर मुंहासे, ड्राइनेस और इरिटेशन की वजह बन सकता है.
तो क्या करें?
ड्राई, सेंसिटिव या मुंहासों वाली त्वचा के लिए साबुन से बचें.
हल्के और त्वचा के अनुकूल फेसवॉश का इस्तेमाल करें.
नियमित रूप से स्किनकेयर रूटीन अपनाएं.
मजेदार और रिलेटेबल ट्रेंड
यह ट्रेंड मजेदार और रिलेटेबल है, लेकिन यह भी याद दिलाता है कि स्किनकेयर हर किसी के लिए अलग होता है. पुरुषों की सिंपल रूटीन कुछ लोगों के लिए काम कर सकती है, लेकिन हर किसी को अपनी त्वचा के अनुसार सही प्रोडक्ट्स चुनने चाहिए.
यह भी पढें: Ghibli हुआ पुराना, अब आ गया Baby Version का जमाना…. बनाने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










