खूब ट्रेंड कर रहा प्रेमानंद महाराज जी का Baby Version, आसान है बनाना, बस इन स्टेप्स को कर लें फॉलो

Published by : Shivani Shah Updated At : 31 May 2025 9:17 AM

विज्ञापन

baby version trend

Baby Version Trend: AI के आने के बाद हर दिन कोई न कोई ट्रेंड शुरू हो जा रहा है. अभी लोग Ghibli Trend से बोर हुए ही थे कि अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर Baby Version ट्रेंड शुरू हो गया है. इस ट्रेंड में लोग अपने-अपने फोटो को बेबी वर्जन वीडियो में बदलकर पोस्ट कर रहे हैं. इतना ही नहीं, सेलेब्रिटीज से लेकर पॉलिटीशियन और तो और प्रेमानंद महाराज तक का वीडियो बना कर लोग खूब पोस्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

Baby Version Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रेमानंद महाराज जी का बेबी वर्जन वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग प्रेमानंद महाराज जी की इस रूप को काफी पसंद कर रहे हैं. क्योंकि, उनका ये बच्चा रूप काफी क्यूट लग रहा है. वहीं, सिर्फ प्रेमानंद महाराज ही नहीं बल्कि अनिरुद्धाचर्या महाराज से लेकर नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और भी कई सारे सेलेब्रिटीज के बेबी वर्जन में वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि ये क्या है तो आपको बता दें कि Ghibli के बाद अब Baby Version ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता कि कैसे करना है तो फिर हम है न. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं और अपना या फिर किसी का भी बेबी वर्जन वीडियो बना सकते हैं.

यह भी पढें: Ghibli हुआ पुराना, अब आ गया Baby Version का जमाना…. बनाने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो

दो AI टूल्स की लगेगी मदद

Baby Version वीडियो को बनाने के लिए आपको दो AI टूल्स ChatGPT और Hedra टूल्स की जरूरत पड़ेगी. जिसमें आपको पहले अपने फोटो का बेबी वर्जन बनाना होगा और उसके बाद ही उसे वीडियो में बदल सकेंगे. यहां समझिए पूरी प्रोसेस…

पहले ChatGPT से बनाएं फोटो

सबसे पहले आपको अपने फोटो को Baby Version में कन्वर्ट करना होगा. इसके लिए आप अपनी पसंदीदा फोटो को सेलेक्ट कर लें जिसे आप बेबी वर्जन में बदलना चाहते हैं. इसके बाद ChatGPT में अपनी फोटो को अपलोड कर उसमें प्रॉम्प्ट डालें. जैसा Ghibli Photo बनाने के लिए आप डालते थे. उदहारण के लिए, “Create same to same baby version of this person in the image.” इसके बाद ChatGPT आपकी फोटो का बेबी वर्जन तैयार करके आपको दे देगा.

ऐसे बदले फोटो को वीडियो में

ChatGPT से फोटो बन जाने के बाद आपको इसे वीडियो में बदलने के लिए Hedra प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा. Hedra वेबसाइट में जाकर आपको अपना बेबी वर्जन फोटो डालना है. साथ में आपको प्रॉम्प्ट भी लिखना होगा. आपको प्रॉम्प्ट में वो लिखना होगा जो आप अपने बेबी वर्जन फोटो को करते हुए देखना चाहते हैं. जैसे कि अगर आप अपने बेबी वर्जन फोटो को डांस करते या फिर गाते या फिर बात करते देखना चाहते हैं तो आपको प्रॉम्प्ट में लिखना होगा Dancing in a street/club/room या फिर singing in a pub आदि जो भी आप चाहे.

इसके बाद वेबसाइट आपके फोटो को आपके प्रॉम्प्ट के अनुसार वीडियो में बदल कर आपको दे देगा. इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आप का बेबी वर्जन किसी फेमस फिल्म के सीन पर हो तो आप को इसके लिए फिल्म की ओरिजिनल वीडियो से ऑडियो निकाल कर देना Hedra को देना होगा. इसके बाद वेबसाइट आपको हूबहू फिल्म के जैसे आपका बेबी वर्जन तैयार कर देगा.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola