AC खरीदें अब आधी कीमत में, Amazon-Flipkart नहीं यहां है सेल

Updated at : 15 Mar 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
Vijay Sales AC Sale

Vijay Sales AC Sale

Vijay Sales ने AC पर मेगा सेल शुरू की है. कंपनी 50% तक डिस्काउंट और इंस्टैंट कैशबैक ऑफर्स दे रही है. ग्राहक नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं. विंडो और स्प्लिट AC दोनों कैटेगरी यहां उपलब्ध हैं, जिससे खरीदारी और आसान हो गई है.

विज्ञापन

गर्मियों की शुरुआत के साथ एयर कंडीशनर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. आमतौर पर लोग Amazon या Flipkart पर ऑफर्स तलाशते हैं, लेकिन इस बार Vijay Sales ने अपने पोर्टल पर एक खास सेल शुरू की है. कंपनी का दावा है कि यहां ग्राहकों को AC पर 50% तक की बचत का मौका मिलेगा.

आधे दाम में AC

विजय सेल्स ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर AC के लिए अलग सेल बैनर जारी किया है. इसमें बताया गया है कि यूजर्स को बिगेस्ट फेस्टिवल ऑफर के तहत AC पर भारी छूट मिलेगी. कीमतें ब्रांड, टन कैपेसिटी और BEE स्टार रेटिंग के आधार पर तय की गई हैं.

बैंक ऑफर्स और EMI

कंपनी ने कई बैंकों के साथ पार्टनरशिप की है. इंस्टैंट कैशबैक ऑफर्स के जरिए ग्राहक AC को और सस्ते में खरीद सकते हैं. साथ ही नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है, जिससे महंगे मॉडल्स को आसान किस्तों में खरीदा जा सकेगा.

एक्सचेंज ऑफर

नया AC खरीदते समय ग्राहक अपनी पुरानी AC को एक्सचेंज कर सकते हैं. कंपनी इसके लिए ₹6,000 तक का एक्सचेंज वैल्यू दे रही है. इससे नये AC की कीमत और कम हो जाएगी.

उपलब्ध मॉडल्स

विजय सेल्स पर विंडो AC और स्प्लिट AC दोनों ही कैटेगरी मौजूद हैं. विंडो AC को आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है, जबकि स्प्लिट AC घर की दीवार पर फिट होकर बेहतर कूलिंग देता है.

यह भी पढ़ें: स्पलिट या विंडो नहीं, किरायेदारों के लिए बेस्ट है यह एसी, खूबियां खुश कर देंगी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola