स्पलिट या विंडो नहीं, किरायेदारों के लिए बेस्ट है यह एसी, खूबियां खुश कर देंगी

Updated:
विज्ञापन
portable-ac-price-india-bluestar-croma

पोर्टेबल AC / ai pic

गर्मी से राहत पाने के लिए अब पोर्टेबल AC एक नया विकल्प बन गया है. ब्लू स्टार का 1 टन पोर्टेबल AC फ्लिपकार्ट पर ₹34,999 में और क्रोमा का 1.5 टन पोर्टेबल AC ₹44,590 में उपलब्ध है. यह इंस्टॉलेशन की झंझट से बचाता है और छोटे घरों में भी आसानी से फिट हो जाता है.

विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग नये एयर कंडीशनर खरीदने का मन बनाने लगते हैं. आमतौर पर विकल्प विंडो AC और स्प्लिट AC के बीच होता है, लेकिन अब मार्केट में एक नया विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है- पोर्टेबल AC. पहियों के साथ आने वाला यह AC घर के किसी भी कोने में आसानी से खिसकाकर ले जाया जा सकता है और इसके लिए दीवार तोड़ने या खिड़की हटाने की जरूरत नहीं पड़ती.

पोर्टेबल AC की खासियत

पोर्टेबल AC का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसे इंस्टॉल करने के लिए किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं करनी पड़ती. इसे आप बेडरूम, लिविंग रूम या स्टडी रूम में आसानी से शिफ्ट कर सकते हैं.

ब्लू स्टार पोर्टेबल AC

फ्लिपकार्ट पर ब्लू स्टार का 1 टन कैपेसिटी वाला पोर्टेबल AC उपलब्ध है. व्हाइट कलर में आने वाला यह AC टावर रूम कूलर जैसा दिखता है और इसमें डिस्प्ले और कंट्रोल बटन दिये गए हैं. इसकी कीमत ₹34,999 है.

क्रोमा पोर्टेबल AC

क्रोमा पोर्टल पर 1.5 टन कैपेसिटी वाला पोर्टेबल AC मौजूद है. इसका डिजाइन ब्लू स्टार से अलग है और इसे भी आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है. इसकी कीमत ₹44,590 है.

किसके लिए है बेस्ट

पोर्टेबल AC उन लोगों के लिए बेहतर है जो किराये के घर में रहते हैं या बार-बार शिफ्टिंग करते हैं. यह इंस्टॉलेशन की झंझट से बचाता है और छोटे घरों में भी आसानी से फिट हो जाता है.

यह भी पढ़ें: गर्मी में चाहिए जबरदस्त कूलिंग? ये 3 स्टार AC हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola